झूठे दुष्प्रचार करने में कांग्रेस हमेशा रही है माहिर : किशन कपूर

Edited By kirti, Updated: 21 Apr, 2019 02:27 PM

congress has always been adept in spreading false propaganda

लोकसभा कांगड़ा चंबा भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर का ज्वालाजी पहुंचने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए न...

  ज्वालामुखी (नितेश): लोकसभा कांगड़ा चंबा भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर का ज्वालाजी पहुंचने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए न तो कोई नीति बना पाई है और न ही कोई योजना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही झूठे दुष्प्रचार करने में माहिर रही है और भारत की जनता कांग्रेस का असली चेहरा पहचान चुकी है। रविवार को भाजपा मंडल ज्वालामुखी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद किशन कपूर ने ये बातें कही।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओ को इतना ही घमंड है तो इनके बड़े बड़े महारथी जो थे वह आज चुनाव मैदान से क्यूं भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है कि भारत के प्रधानमंत्री फिर से नरेद्र मोदी ही बने। उन्होंने कहा कि इस बार नरेद्र मोदी के पक्ष में लहर नही बल्कि सुनामी है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपना पैतृक चुनाव क्षेत्र जिसमे उनकी दादी व पिता सहित खुद भी चुनाव लड़ा लेकिन आज राहुल गांधी को अपने क्षेत्र के मतदाताओं पर ही विश्वास नही रहा है नतीजा अब उन्हें केरल जाना पड़ा है लेकिन यहां भी कांग्रेस की दशा अच्छी नही है।
PunjabKesari

रायबरेली सीट को लेकर कपूर ने जनता को आश्वस्त किया है कि यहां का चुनाव स्मृति ईरानी ही जीतेंगी। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र में जिस तरह का उत्साह लोगों मे देखने को मिला है। इस तरह का उत्साह उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन मे कभी नहीं देखा। इस मौके पर उनके साथ योजना बोर्ड उपाध्यक्ष व विद्यायक रमेश धवाला, रजनीश धवाला, ज्योति शंकर शर्मा बब्बू, भाजपा महामंत्री अभिषेक पाधा, शुभम कपूर, हिमांशु गर्ग, वीरेंद्र, आशुतोष व सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PunjabKesari

कांग्रेस ने हमेशा देश के साथ किया धोखा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के साथ धोखा किया। यही नही कांग्रेस ने मतदाताओं के साथ भी धोखा किया है। जब भी चुनाव आते थे नए नए नारे लेकर कांग्रेस चुनाव जीतती रही, लेकिन अब ये झमुले नही चलेंगे। देश की जनता सब जान चुकी है।

कपूर के ज्वालाजी पहुंचने पर निकाली जनसंपर्क रैली

इस रैली में किशन कपूर व स्थानीय विधायक रमेश धवाला एक जीप में सवार होकर डोहग देहरियां से ज्वालाजी पहुंच। इस दोरान लगे जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्त करनी पड़ेगी। इस बीच करीब आधे घण्टे बाद जाम की स्तिथि पर काबू पाया गया। जाम बोहन चौक से बस स्टैंड तक लगा। इसने साथ बाइक की एक रैली भी पीछे चल रही थी। इस रैली में बाइक सवारों द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना साफ देखने को मिली। अधिकतर बाइक सवार बिना हेल्मेट व ओवरलोडिंग करते हुए इस रैली के दौरान देखने को मिले।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!