कांग्रेस ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, पाक के खिलाफ उठाई कार्रवाई की मांग

Edited By Vijay, Updated: 15 Feb, 2019 07:46 PM

congress gave tribute to martyr soldiers in pulwama terror attack

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। हिमाचल में भी जगह-जगह शुक्रवार को प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में शिमला में कांग्रेस ने रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जला कर शहीद हुए जवानों को...

शिमला (राजीव): जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। हिमाचल में भी जगह-जगह शुक्रवार को प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में शिमला में कांग्रेस ने रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जला कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व सी.एम. वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।
PunjabKesari

पकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिज पर नारेबाजी की और केंद्र्र सरकार से पकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा देश गमगीन है। जम्मू में 40 जवानों की निर्मम हत्या की गई और सैंकड़ों जवान घायल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीति से ऊपर उठ कर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी और पूरी कांग्रेस सेना के साथ खड़ी है।
PunjabKesari

केंद्र सरकार कमजोर इसलिए सीमा पार से बढ़ रहे हमले

उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार कमजोर है इसलिए सीमा पार से हमले बढ़ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार को अब कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और ये सन्देश देना चाहिए की देश कमजोर नही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब भी ऐसी हरकत पकिस्तान की तरफ से की गई तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया और उसी तरह के एक्शन की अब जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!