लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस, वीरभद्र-सुक्खू सहित ये नेता पहुंचे दिल्ली

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Mar, 2018 01:17 AM

congress engaged in the strategy of lok sabha election

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

शिमला: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) की तरफ से नई दिल्ली में 2 दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को हुए इस अधिवेशन में हिमाचल से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्रिहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, आनंद शर्मा, विद्या स्टोक्स, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, कर्नल धनी राम शांडिल, जी.एस. बाली, चंद्र कुमार, ठाकुर सिंह भरमौरी, अनीता वर्मा, प्रतिभा सिंह, कुलदीप राठौर, रामलाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, हरभजन सिंह भज्जी व विनोद सुल्तानपुरी सहित अन्य शामिल बताए गए हैं। 

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग
इसके साथ ही अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि इस अधिवेशन में राहुल गांधी ने सभी से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका अहम रहेगी। ऐसे में युवा कांग्रेस अभी से जनता के बीच जाकर कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों और मोदी सरकार की जन विरोधियों नीतियों से अवगत करवाए ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर सत्तारूढ़ हो सके।

निष्क्रिय पदाधिकारी होंगे संगठन से बाहर
मनीष ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस बढ़-चढ़कर भाग लेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेशानुसार युवा कांग्रेस में काम करने वाले चेहरों को तरजीह दी जाएगी। इसके साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारियों को बहार किया जाएगा  ताकि संगठन मजबूत हो सके।

ये बने ए.आई.सी.सी. के सदस्य
हिमाचल के 3 कांग्रेस नेताओं को ए.आई.सी.सी. का सदस्य नियुक्त किया गया है। इनमें हर्ष महाजन, अजय महाजन और सोहन लाल ठाकुर शामिल हैं। ऐसे में अब हिमाचल से ए.आई.सी.सी. सदस्यों की संख्या 32 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!