चुनावों में जीत की रणनीति तैयार करने में जुटी कांग्रेस, शुरू करेगी पथ यात्रा (Video)

Edited By Ekta, Updated: 03 Jan, 2019 05:14 PM

2019 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस पार्टी रणनीति बनाने के लिए जुट गई है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं...

शिमला (योगराज): 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर कब्जा करने के लिए कांग्रेस पार्टी रणनीति बनाने के लिए जुट गई है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक बैठक वंदे मातरम् गीत के साथ शुरू हुई, जिसमें आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस ने अब सभी बैठकों को वन्दे मातरम से शुरू करने और राष्ट्रिय गान गाकर खत्म करने का फैसला लिया है। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में प्रदेश की स्थिति बेहद खस्ता हो गई है। 
PunjabKesari

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है और कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के पथ यात्राएं शुरू करने वाली है जो चार चरणों में की जाएगी। गांव स्तर पर जाकर लोगों से लोकसभा चुनाव के मुद्दों की चर्चा की जाएगी। लोकसभा चुनाव में जहां राष्ट्रिय मुद्दे होंगे वहीं प्रदेश के मुद्दे भी शामिल होंगे। शक्तिएप्प के बाद पथ यात्रा के माध्यम से हर गांव में जाकर लोगों से मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आज की मीटिंग में विशेष तौर पर प्रदेश के सीमेंट उद्योग से जुद्दे मुद्दे पर विस्तृत चर्चा जाएगी और रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में एक बार फिर से प्रदेश के चारो भाजपा सांसदों से सवाल किया जाएगा कि प्रदेश के विकास में उन्होंने 5 साल में क्या योगदान किया।

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी को टिकट देने के मामले को लेकर सुक्खू ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी अपने स्तर पर सर्वे कर रही है जो भी मजबूत और जनाधार वाला नेता होगा। उसी को कांग्रेस चुनाव मैदान में खड़ा करेगी। कांग्रेस पार्टी के चारो लोकसभा क्षेत्रों में अधिवेशन हो चुके है और पार्टी को वहां से काफी फीडबैक दी जा चुकी है। सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई शक्ति एप्प को मजबूत करने के लिए प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर कांग्रेस द्वरा शुरू किए गए निकमी सरकार एक साल बदहाल नारे को लेकर भी लोगों के बीच में कांग्रेस जाएगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!