Edited By Vijay, Updated: 06 Dec, 2018 11:22 PM
भरमौर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की त्रैमासिक बैठक वीरवार को मैहला में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भरमौर विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रवेक्षक राज सिंह ठाकुर ने की। बैठक में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित भरमौरी सहित पार्टी के...
चम्बा: भरमौर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की त्रैमासिक बैठक वीरवार को मैहला में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भरमौर विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रवेक्षक राज सिंह ठाकुर ने की। बैठक में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित भरमौरी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भरमौर के कांग्रेस प्रवेक्षक राज सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले कड़वे अनुभवों को भुला कर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले लोकसभा चुनाव में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत दिलाना है।
1 बूथ 10 यूथ के मंत्र पर कार्य करेगी कांग्रेस पार्टी
उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नितियों व भाजपा नेताओं के झूठे वायदों से जनता को रू-ब-रू करवाने के लिए जुट जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी 1 बूथ 10 यूथ के मंत्र पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार का मुख्य कारण यह रहा कि कांग्रेस ने जो विकास कार्य करवाएं उनके बारे में कांग्रेसी कार्यकत्र्ता व पदाधिकारी लोगों को जानकारी देने में सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने चुनावों से पूर्व जो सबका साथ सबका विकास नारा दिया था वह वास्तव में मोदी सरकार के कार्यकाल में सबका साथ सबका विनाश में बदल गया।
मोदी ने लच्छेदार भाषण देकर लुभाए लोग : भरमौरी
पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि मोदी ने लोगों को लच्छेदार भाषण देकर लुभाने का कार्य किया और देश की जनता उसके भाषणों में आ गई लेकिन अब लोग भाजपा की करनी व कथनी को समझ चुके हंै। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत संभव है लेकिन इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के आदेश सभी पर लागू होते हैं लेकिन कुछ कार्यकर्ता उसके खिलाफ मीडिया में जाते हैं जोकि ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने देश को महंगाई का तोहफा दिया तो कूड़ेदानों पर भाजपा नेताओं ने अपना नाम लिखाए। उन्होंने कहा कि उक्त कूड़ेदानों को साफ किया जा रहा है या नहीं इसकी सुध लेने की सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है।