कांग्रेस ने डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ EC को भेजी शिकायत, जानिए क्या है वजह

Edited By Vijay, Updated: 10 Oct, 2019 08:22 PM

congress complaint against bindal from ec

प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बाररूम के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

शिमला: प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बाररूम के पदाधिकारियों की बैठक हुई। यह बैठक बार रूम के प्रभारी हरिकृष्ण हिमराल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर हिमराल ने पूरे तथ्यों की जानकारी लेने के बाद आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजी। उन्होंने बताया कि बार रूम के पदाधिकारियों ने पच्छाद उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की पूरी जानकारी एकत्र कर इस बात पर हैरानी जताई है कि चुनाव अधिकारी अपनी आंखें मूंदे बैठे हंै जोकि लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

लोकतंत्र से कोई भी खिलवाड़ नहीं होने देगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग को भेजी गई है। हिमराल ने कहा कि कांग्रेस किसी भी सूरत में लोकतंत्र से कोई भी खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा क कांग्रेस के पास न्यायालय का दरवाजे खटखटाने का भी विकल्प है। बैठक में एमडी शर्मा, चंद्रशेखर, वेद प्रकाश शर्मा, शशि बहल, ऊषा मेहता और शकत राम कश्यप व विनिता वर्मा ने भाग लिया।

...तो आयोग के खिलाफ अपनाना पड़ेगा कड़ा रुख : राठौर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने विधानसभा अध्यक्ष को सलाह दी है कि यदि उन्हें राजनीति का इतना ही शौक है तो उन्हें अध्यक्ष पद से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल को अपने पद की गरिमा का पूरा पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की तो पार्टी को आयोग के खिलाफ  भी कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!