Edited By prashant sharma, Updated: 06 Apr, 2021 03:52 PM
7 अप्रैल को प्रदेश में चार नगर निगमों में मतदान होगा। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर इन चुनावों में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कहा कि
शिमला (योगराज) : 7 अप्रैल को प्रदेश में चार नगर निगमों में मतदान होगा। कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर इन चुनावों में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कहा कि जनता बीजेपी की जन विरोधी नीतियों को जान गई है व निगम के चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देगी। कांग्रेस को लोगों का पूरा समर्थन मिला है और चारों निगमों पर कांग्रेस जीतेगी। राठौर ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने उत्साह के साथ प्रचार किया है। मुख्यमंत्री ने चुनाव आचार सहिंता की धज्जियां उड़ाई सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रचार में प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से कम सरकार से ज्यादा है। पूरी सरकार चुनाव मैदान में उतर गई थी। सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को बीजेपी के पक्ष में चुनाव को प्रभावित करने को कहा गया। इससे स्पष्ट है कि विकास का काम कुछ हुआ नही है अब पूरी सरकार प्रचार में उतर गई। चुनाव जीतने के लिए भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। वहीं कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। यूके के स्ट्रेन से दिक्कतें बढ़ गयी है। सरकार को सजग रहने की जरूरत है। ऐसे व्यवस्था कायम रखनी चाहिए जिससे आम लोगों को दिक्कत न हो और संक्रमण से भी बच सके।