नगर निगम धर्मशाला चुनावों को लेकर कांग्रेस ने बदले वार्ड पर्यवेक्षक, जानिए किसे सौंपी जिम्मेदारी

Edited By Vijay, Updated: 04 Mar, 2021 07:04 PM

congress change ward supervisors about dharamshala municipal election

नगर निगम धर्मशाला चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने वार्ड पर्यवेक्षक बदल दिए हैं। कांग्रेस ने इससे पहले जनवरी माह में वार्ड पर्यवेक्षकों की तैनाती की थी लेकिन अब चुनाव प्रभारी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को धर्मशाला में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक...

धर्मशाला (नितिन): नगर निगम धर्मशाला चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने वार्ड पर्यवेक्षक बदल दिए हैं। कांग्रेस ने इससे पहले जनवरी माह में वार्ड पर्यवेक्षकों की तैनाती की थी लेकिन अब चुनाव प्रभारी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को धर्मशाला में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर पर्यवेक्षक बदल दिए हैं। पार्टी ने अब वार्डों में पार्टी के दिग्गज नेताओं को वार्ड का जिम्मा सौंपा है। इसमें पवन काजल, कुलदीप पठानिया, संजय रत्न, करण पठानिया जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।
धर्मशाला में बैठक में बाद सुक्खू ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि नए पर्यवेक्षक 10 मार्च अपने अपने वार्डों के चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों की सूची कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष अजय महाजन को सौंपेगे। इसके बाद ही पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। आज वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हुई है और मनमुटाव दूर किए गए हैं। अब पार्टी के अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं होगा। इसके बावजूद अगर कोई अनुशासनहीनता करता है तो उसके खिलाफ तत्काल व सख्त कार्रवाई होगी। नगर निगम को चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होगा, लेकिन यह चुनाव 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए लड़ा जाएगा। नगर निगम चुनाव जीतकर कांग्रेस विस चुनाव का नींव पत्थर रखेगी। इस चुनाव को कांग्रेस का मुख्य मुद्दा नगर निगम व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तहत पिछले साढ़े तीन सालों में भाजपा ने कितना विकास करवाया रहेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को तंज कसते हुए कहा सरकार ने घोषणा की है कि इस के नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर होंगे लेकिन नियमों के हिसाब से यह हो पाना संभव नहीं लग रहा है क्योंकि चुनाव चिन्ह और रोस्टर जारी करने के बाद एक माह का समय आपत्तियां के लिए दिया जाता है जबकि चुनावों के लिए अभी इतना समय सरकार के पास नहीं है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, अजय महाजन, राजेश धर्माणी व नगर निगम महापौर दवेंद्र जग्गी भी मौजूद रहे।

वार्ड पर्यवेक्षकाें के नाम

वार्ड नंबर-1   : पवन काजल
वार्ड नंबर-2   : संजय रत्न
वार्ड नंबर-3   : कुलदीप सिंह पठानिया
वार्ड नंबर-4   : सुरिंद्र मनकोटिया
वार्ड नंबर-5   : विवेक शर्मा
वार्ड नंबर-6   : सुमित खन्ना
वार्ड नंबर-7   : त्रिलोक सुर्यवंशी
वार्ड नंबर-8   : विशाल चंबियाल
वार्ड नंबर-9   : संजय राणा
वार्ड नंबर-10 : नागेश्वर मनकोटिया
वार्ड नंबर-11 : नवनीत शर्मा
वार्ड नंबर-12 : अजय वर्मा
वार्ड नंबर-13 : नरदेव कंवर
वार्ड नंबर-14 : जितेंद्र गुलेरिया
वार्ड नंबर-15 : संजय धीमान
वार्ड नंबर-16 : करण पठानिया
वार्ड नंबर-17 : डाॅ. गुलशन

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!