मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस

Edited By kirti, Updated: 26 May, 2018 05:01 PM

congress celebrates the betrayal day after four years of modi government

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर हिमाचल कांग्रेस ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर सड़को पर उतरकर विश्वासघात दिवस मनाया और भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने ''मोदी संग मंहगाई डायन, जुमलों की बारात, महंगा राशन, मंहगा तेल अादि को...

शिमला(राजीव): कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर हिमाचल कांग्रेस ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर सड़को पर उतरकर विश्वासघात दिवस मनाया और भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने 'मोदी संग मंहगाई डायन, जुमलों की बारात, महंगा राशन, मंहगा तेल अादि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा देश आज मंहगाई से परेशान है और मोदी जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा का आधार ही है जनता को लूटो और जश्न मनाओ। कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है आज महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल और डीजल के दाम 80 रुपए से ज्यादा हो गए हैं, किसानों की हालत खराब है महिलाएं परेशान है और मोदी समस्या का हल करने के बजाय जश्न मना रहे हैं। 

जयराम ने किया कांग्रेस पर पलटवार
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को इसका जवाब जरूर देगी। कांग्रेस ने भाजपा पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और दंगे करवाने के आरोप भी लगाए। वही दूसरी और मुक्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा की कांग्रेस का पुरे देश से लग भाग सफाया हो गया है अब देश कांग्रेस मुक्क्त है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!