धर्मशाला उपचुनाव : विजय इंद्र कर्ण बोले-BJP ने धर्मशाला की जनता को ठगने का किया काम

Edited By Vijay, Updated: 10 Oct, 2019 09:52 PM

congress candidate vijay inder karan

धर्मशाला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान हुई नुक्कड़ सभाओं में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही धर्मशाला की जनता के साथ भाजपा ने भेदभाव किया है।

धर्मशाला (जिनेश): धर्मशाला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान हुई नुक्कड़ सभाओं में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही धर्मशाला की जनता के साथ भाजपा ने भेदभाव किया है। वीरवार को विजय इंद्र कर्ण अपने चुनाव प्रचार के दौरान जूल, करडय़ाणा, कंड, टंग, उथड़ाग्रां, बलेड़ व अप्पर दाड़ी में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधानसभा के हर क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार इसके लिए कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास के चलते धर्मशाला के लोगों को रोजगार मिल सकता है।

पूर्व सरकार में हुए कार्यों को भाजपा सरकार ने एक कदम भी नहीं बढ़ाया

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व सरकार के दौरान हुए कार्यों को एक कदम भी भाजपा सरकार ने नहीं बढ़ाया है। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई एक भी परियोजनाओं को भाजपा शुरू नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के लोगों को पिछले 2 सालों में प्रदेश सरकार ने ठगने का ही काम किया है लेकिन जनता अब भाजपा सरकार के झांसे में आने वाली नहीं है और चुनावों में करारा जवाब दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!