दिल्ली से टिकट लेकर लौटे कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण, शुरू किया बैठकों का दौर (Video)

Edited By Vijay, Updated: 29 Sep, 2019 05:37 PM

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के अचानक खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उपचुनाव से पीछे हटने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने आखिरकार धर्मशाला से विजय इंद्र कर्ण को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस का टिकट पाकर दिल्ली से धर्मशाला लौटे विजय ने...

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के अचानक खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उपचुनाव से पीछे हटने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने आखिरकार धर्मशाला से विजय इंद्र कर्ण को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कांग्रेस का टिकट पाकर दिल्ली से धर्मशाला लौटे विजय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर प्रचार को तेजी प्रदान कर दी है। कांग्रेस पार्टी से हमेशा गद्दी चेहरे को मैदान में उतारने की मांग उठती रही है लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हो पाया था। एक बार धर्मशाला से मनोज कुमार को इस समुदाय से टिकट मिला थी लेकिन सुधीर शर्मा ने उनकी टिकट को काट कर धर्मशाला का प्रतिनिधित्व किया था। अब इस बार विजय को टिकट मिलने से गद्दी समुदाय गद्गद् है।
PunjabKesari, Vijay Inder Karan Image

पेशे से होटलियर हैं विजय इंद्र कर्ण

जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाले कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस के प्रभारी विजय इंद्र कर्ण पेशे से होटलियर हैं। पिछली सरकार में वह पर्यटन निगम के निदेशक थे। उन्हें निदेशक बनाए जाने में सुधीर शर्मा का ही हाथ था लेकिन अचानक सुधीर शर्मा से दूरियां बढऩे के बाद विजय दूसरे खेमे में चले गए और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर को धर्मशाला से नया चेहरा मिल गया। टिकट मिलने के बाद पहली बार धर्मशाला पहुंचे विजय इंद्र कर्ण ने मीडिया से मुखातिब होते हुए टिकट के लिए केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश के आला नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धर्मशाला से युवा उम्मीदवार पर भरोसा जताया है और वह जरूर उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगे और धर्मशाला में रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे।
PunjabKesari, Vijay Inder Karan Image

पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के हैं रिश्तेदार

विजय इंद्र कर्ण पुत्र जयकरण निवासी कालापुल तहसील धर्मशाला के रहने वाले हैं। वह विवाहित हैं, 24 दिसम्बर, 1978 को जन्में विजय अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले युवा हैं। वह पंजाब विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में स्नातकोतर हैं और वर्ष 2002 से 2003 तक वहां अंग्रेजी विभाग के प्रतिनिधि रहे। इसके बाद 2004 तक पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र परिषद के कैंपस सचिव रहे हैं। वर्ष 2004 से 2008 तक हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे, 2011 तक कांग्रेस के जिला समन्वयक रहे। वर्ष 2011 से 2013 तक कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस महासचिव रहे। वर्तमान में कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस प्रभारी हैं। वह पूर्व मंत्री रहे ठाकुर सिंह भरमौरी के रिश्तेदार भी हैं।
PunjabKesari, Vijay Inder Karan Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!