अपने ही विधानसभा क्षेत्र से लीड नहीं ले पाए कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 23 May, 2019 11:12 PM

congress candidate ramlal thakur

मोदी सुनामी चलने के कारण जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को चारों खाने चित कर दिया। जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों की गिनती पुलिस के कड़े पहरे में पी.जी. कालेज...

बिलासपुर: मोदी सुनामी चलने के कारण जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को चारों खाने चित कर दिया। जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों की गिनती पुलिस के कड़े पहरे में पी.जी. कालेज बिलासपुर में सुबह 8 बजे शुरू हुई जोकि शाम 4 बजे समाप्त हुई।

जिला में सबसे ज्यादा लीड घुमारवीं विस क्षेत्र से

भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को जिला में 67,154 मतों की लीड मिली है जिसके तहत अनुराग ठाकुर को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से 39,800 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को 19,825 मत मिले। इस प्रकार अनुराग ठाकुर को घुमारवीं से 19,975 मतों की लीड मिली। सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 37,137 मत मिले जबकि कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को 22182 मत मिले। यहां पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 18,206 मतों की लीड मिली।

झंडूता विधानसभा क्षेत्र में अनुराग को 8,140 मतों की लीड 

झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 35,765 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को 17,625 मत मिले। झंडूता में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 18,140 मतों की लीड मिली। कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक रामलाल ठाकुर को अपनी विधानसभा क्षेत्र में भी लीड नहीं मिल पाई। यहां पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 33,015 मत मिले जबकि रामलाल ठाकुर 22,182 मत ही ले पाए। यहां पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 10,833 मतों की लीड मिली।

जिला में 1877 लोगों ने दबाया नोटा

जिला में 1877 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है, जिसमें सबसे ज्यादा नोटा का प्रयोग नयनादेवी विस क्षेत्र में हुआ है। सदर में 433 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। वहीं झंडूता विस क्षेत्र में 413 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया जबकि श्री नयनादेवी जी विस क्षेत्र में 537 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया तथा घुमारवीं विस क्षेत्र में 494 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

सुबह मतगणना स्थल पर नाममात्र दिखे कार्यकर्ता

जिला में भाजपा को बेशक प्रचंड बहुमत मिला है लेकिन मतगणना शुरू होने के करीब 1 घंटे बाद तक मतगणना स्थल के पास नाममात्र कार्यकर्ता ही मौजूद थे। 3 राऊंड की मतगणना होने के बाद मिली बढ़त के रुझानों के बाद ही मतगणना स्थल पर कार्यकर्ताओं की आमद बढ़ी तथा उसके बाद भाजपा के विधायक भी मतगणना स्थल पर पहुंचे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!