कांग्रेस के उम्मीदवार पवन काजल 7.65 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक

Edited By Ekta, Updated: 30 Apr, 2019 10:45 AM

congress candidate pawan kajal owns property worth rs 7 65 crore

कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार पवन काजल वर्तमान में 7.65 करोड़ रुपए की सम्पत्ति के मालिक हैं। बीते डेढ़ साल में उनकी संपत्ति में मामूली इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में विस चुनाव के समय दिए शपथ पत्र के अनुसार काजल की कुल चल व अचल...

धर्मशाला (सौरभ): कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार पवन काजल वर्तमान में 7.65 करोड़ रुपए की सम्पत्ति के मालिक हैं। बीते डेढ़ साल में उनकी संपत्ति में मामूली इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में विस चुनाव के समय दिए शपथ पत्र के अनुसार काजल की कुल चल व अचल संपत्ति 7.59 करोड़ रुपए थी। सोमवार को अपना नामांकन पत्र भरते समय दाखिल किए गए शपथ पत्र में 45 वर्षीय काजल ने अपनी व परिवार की संपत्ति एवं देनदारियों का विवरण दिया जिसके अनुसार काजल की कुल चल सम्पत्ति 1.60 करोड़ रुपए जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 19.67 लाख रुपए है। वर्ष 2017 में काजल की चल संपत्ति करीब 1.48 करोड़ रुपए व उनकी पत्नी की चल संपत्ति 21.34 लाख रुपए थी। 

पिछले 18 माह में काजल की चल सम्पति बढ़ी है जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति में मामूली कमी आई है। काजल की अचल संपत्ति वर्ष 2017 में 5.87 करोड़ रुपए थी जो अब बढ़कर 6.04 करोड़ रुपए हो गई है। काजल की देनदारियों में बीते 18 माह में वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में काजल की कुल देनदारियां 42.12 लाख रुपए थीं जो वर्ष 2019 में 66.42 लाख रुपए हो गई हैं। इनमें करीब 24 लाख रुपए की बढ़ौतरी हुई है। काजल के मटौर व सहोड़ा में आवासीय भवन भी हैं। इसके अलावा काजल करीब 5.87 एकड़ कृषि व गैर कृषि भूमि के मालिक हैं। काजल पर कोई दीवानी या फौजदारी मामला दर्ज नहीं है।

नकद राशि में आई कमी

वर्ष 2017 में काजल के पास 2 लाख रुपए की नकद राशि जबकि उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपए नकद थे लेकिन वर्ष 2019 में दोनों के पास मौजूद नकद राशि में कमी आई है। इस समय काजल के पास डेढ़ लाख रुपए नकद व पत्नी के पास 30 हजार रुपए की नकद राशि है।

फाच्र्यूनर गाड़ी के मालिक हैं काजल

पवन काजल के पास इस समय 4 वाहन जिनमें 8.50 लाख रुपए कीमत की टाटा फॉर्च्यूनर गाड़ी, डेढ़ लाख कीमत की हुंडई वर्ना कार, 50 हजार कीमत का 1 ट्रैक्टर व पत्नी के पास हुंडई आई-10 कार है। वर्ष 2017 में काजल के पास 7 वाहन थे जिनमें 1 फॉर्च्यूनर गाड़ी, 1 हुंडई कार, 1 जीप, 1 जे.सी.बी., 2 ट्रैक्टर व पत्नी के पास हुंडई आई-10 कार थी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!