करोड़पति हैं मंडी से कांग्रेस प्रत्‍याशी आश्रय शर्मा और उनकी पत्नी

Edited By kirti, Updated: 26 Apr, 2019 09:33 AM

congress candidate ashar sharma

हॉट सीट मंडी से कांग्रेस प्रत्‍याशी आश्रय शर्मा करोड़पति हैं। उनके पास कुल 3.41 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें चल संपत्ति 97.69 लाख है और 2.43 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्‍नी राधिका के पास कुल 1.43 करोड़ चल संपत्ति है। उनके पास कोई अचल...

मंडी(नीरज) : हॉट सीट मंडी से कांग्रेस प्रत्‍याशी आश्रय शर्मा करोड़पति हैं। उनके पास कुल 3.41 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें चल संपत्ति 97.69 लाख है और 2.43 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्‍नी राधिका के पास कुल 1.43 करोड़ चल संपत्ति है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। आश्रय पर 69 लाख व उनकी पत्‍नी पर 93 लाख रुपए लोन है। इसका खुलासा निर्वाचन अधिकारी को दिए गए नामांकन पत्र में दिए गए हल्‍फनामे में हुआ है।

शपथ पत्र के मुताबिक आश्रय के पास 175460 रुपए जबकि उनकी पत्‍नी राधिका के पास 243190 रुपये कैश उपलब्‍ध है। उन्‍होंने अपनी माता सुनीता को 22 लाख जबकि पत्‍नी राधिका को 17 लाख रुपए एडवांस दिए हैं। आश्रय के नाम एक फार्चुनर गाड़ी व एक जीप है। जबकि राधिका के पास बीएमडब्‍लयू कार है। आश्रय के पास 50 हजार कीमत का सोना है। जबकि उनकी पत्‍नी के पास 80,53,573 रुपए का सोना व चांदी के आभूषण है। आश्रय शर्मा के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। शपथ पत्र में आश्रय ने अपनी उम्र 32 बताई है। बता दें कि आश्रय शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री पं‍डित सुखराम के पौते हैं। हिमाचल की राजनीति में इन दिनों पंडित सुखराम परिवार खूब चर्चित है। वर्तमान में आश्रय मंडी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह और उनके दादा सुखराम कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जबकि पिता अनिल शर्मा सदर मंडी से भाजपा विधायक हैं। जिन्‍होंने हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!