कोरोना संकट के बीच उपचुनाव की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल, कांग्रेस ने की 7 पर्यवेक्षकों की तैनाती

Edited By Vijay, Updated: 01 May, 2021 07:17 PM

congress appointed 7 supervisor for by election

कोरोना संकट के बीच मंडी संसदीय क्षेत्र व फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के लिए प्रदेश के 2 प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत जहां कांग्रेस पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है, वहीं भाजपा...

शिमला (कुलदीप): कोरोना संकट के बीच मंडी संसदीय क्षेत्र व फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के लिए प्रदेश के 2 प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत जहां कांग्रेस पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है, वहीं भाजपा पहले ही प्रभारियों को मोर्चे पर तैनात कर चुकी है। कांग्रेस की तरफ से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने 7 नेताओं को उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसमें मंडी लोकसभा संसदीय क्षेत्र उपचुनाव के लिए प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशा कुमारी, सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री जीएस बाली, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र कुमार व विधायक राजेंद्र राणा को पर्यवेक्षक का दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा की तरफ से इससे पहले जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को सह-प्रभारी तथा प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल को संगठन समन्वयक बनाया है। इसके अलावा फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह को प्रभारी, वन मंत्री राकेश पठानिया को सह-प्रभारी, जबकि पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को संगठन समन्वयक बनाया गया है।

भाजपा के हाथ आएगी दोनों सीटें : कश्यप

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के हाथ दोनों सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा में बहुत कार्य करवाए हैं। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता फिर से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

कांग्रेस भारी मतों के साथ विजयी होगी : राठौर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी दावा किया कि कांग्रेस भारी मतों से दोनों उपचुनाव जीतेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम आदमी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है तथा कोविड प्रबंधन में फेल होने के कारण आज जनता परेशानी में है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!