1 माह से समस्या निवारण न होने पर सी.एम. करेगें जवाब-तलबी

Edited By kirti, Updated: 04 Jun, 2019 02:43 PM

complaint

प्रदेश में सी.एम. हैल्पलाइन जुलाई माह के काम करना शुरू कर देगी। इसके क्रियाशील होने पर कोई भी व्यक्ति प्रात: 7 बजे से शाम 10 बजे तक शिकायत कर सकता है। हैल्पलाइन पर जैसे ही किसी समस्या को लेकर कोई शिकायत करेगा, तो उसकी बात सीधे संबंधित विभाग से करवा...

 

शिमला (कुलदीप शर्मा): प्रदेश में सी.एम. हैल्पलाइन जुलाई माह के काम करना शुरू कर देगी। इसके क्रियाशील होने पर कोई भी व्यक्ति प्रात: 7 बजे से शाम 10 बजे तक शिकायत कर सकता है। हैल्पलाइन पर जैसे ही किसी समस्या को लेकर कोई शिकायत करेगा, तो उसकी बात सीधे संबंधित विभाग से करवा दी जाएगी। इस शिकायत का निपटारा करने के लिए 4 स्तर पर एक प्रणाली को विकसित किया जा रहा है। इसमें पहला तहसील, दूसरा जिला, तीसरा मंडल और चौथा स्तर रखा गया है। यानि एक स्तर पर शिकायत का निवारण न होने पर उसे अगले स्तर पर निवारण के लिए भेजा जाएगा।

इस तरह शिकायत तहसील स्तर से होती हुई चौथे स्तर में प्रशासनिक अधिकारी या फिर मंत्री के पास पहुंच जाएगी। चारों स्तरों पर शिकायत के निवारण के लिए समय निर्धारित रहेगा। फिर भी यदि समस्या का हल नहीं होता, तो मुख्यमंत्री स्वयं इसकी जवाब-तलबी करेगें। इसके लिए कोई भी नागरिक दिए गए नंबर को डॉयल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगा। लोग इसके माध्यम से सरकार की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी दे सकेंगे। मुख्यमंत्री हैल्पलाइन के लिए टूटीकंडी स्थित आई.एस.बी.टी. पार्किंग में इसका कार्यालय बनाया गया है, जिसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

सी.एम. हैल्पलाइन कार्यालय कॉल सैंटर की तरह काम करेगा, जहां पर एक समय में 30 शिकायतों को दर्ज किया जा सकेगा। यानि 30 लोगों शिकायतों को दर्ज करने के लिए 2 शिफ्टों में उपलब्ध रहेगा। दोनों शिफ्टों के लिए 30-30 कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे और उनके ऊपर निगरारी रखने के लिए अलग से स्टाफ रहेगा। मौजूदा समय में एक कंपनी के साथ 5 साल की अवधि के लिए करार हुआ है। इसकी एवज कंपनी को 5 साल में साढ़े 7 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!