लड़कियों पर फब्तियां कसना पड़ा महंगा, मनचलों की जमकर हुई धुनाई

Edited By Vijay, Updated: 25 May, 2018 08:42 PM

comments had expensive on girls fierce beating the youths

नादौन के गल्र्स स्कूल की लड़कियों पर कुछ मनचले युवकों को फब्तियां कसना उस समय महंगा पड़ा गया जब लड़कियों के अभिभावकों ने उनकी जमकर धुनाई कर डाली।

नादौन: नादौन के गर्ल्स स्कूल की लड़कियों पर कुछ मनचले युवकों को फब्तियां कसना उस समय  महंगा पड़ा गया जब लड़कियों के अभिभावकों ने उनकी जमकर धुनाई कर डाली। जानकारी के अनुसार पिछले काफी दिनों से उक्त मनचने युवकों की टोली स्कूल आने वाली लड़कियों को परेशान कर रही थी, जिस पर लड़कियों ने अपने अभिभावकों को सारी स्थिति से अवगत कराया था। बस फिर क्या था, लड़कियों के अभिभावकों ने सुबह ही गर्ल स्कूल के आसपास की घेराबंदी कर दी तथा जैसे ही मनचले युवक लड़कियों के आने पर फब्तियां कसने लगे वैसे ही अभिभावकों ने युवकों को घेर लिया तथा उनकी जमकर लात-घूंसों से पिटाई करनी शुरू कर दी।


मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ा
लड़कियों के अभिभावकों का गुस्सा थम नहीं रहा था तथा वे तब तक मनचलों की धुनाई करते रहे जब तक उक्त मनचले युवक उठने के काबिल नहीं रहे। लोगों को अपने ऊपर हावी होता देखकर मनचले लड़कों ने मौके की नजाकत को देखते हुए लड़कियों के अभिभावकों के पैर पकड़ लिए तथा आगे से ऐसा न करने की कसमें खाने लगे। बाद में लोगों ने मनचलों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!