युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसना पड़ा महंगा, लोगों ने ऐसे उतारा आशिकी का भूत

Edited By Vijay, Updated: 18 Aug, 2018 04:04 PM

comments had expensive on girls

नादौन बस स्टैंड पर 2 आशिक मिजाज लड़कों को लड़कियों पर फब्तियां कसना महंगा पड़ा तथा उनकी तसल्ली बख्श धुनाई हुई।

नादौन: नादौन बस स्टैंड पर 2 आशिक मिजाज लड़कों को लड़कियों पर फब्तियां कसना महंगा पड़ा तथा उनकी तसल्ली बख्श धुनाई हुई। जानकारी के अनुसार नादौन के एक निजी संस्थान में पढ़ने वालीं 2 युवतियां बस लेने के लिए बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थीं कि लड़कियों को अकेला देखकर 2 मनचले लड़के उनके पास आए तथा उनके बगल में खड़े होकर फब्तियां कसने लगे।

पहले तो लड़कियां लड़कों को नजरंदाज करती रहीं तथा थोड़ा आगे जाकर खड़ी हो गईं परंतु मनचले लड़कों पर आशिकी का भूत सवार था और वे फिर लड़कियों के पास चले गए तथा अश्लील फब्तियां कसने लगे। जब लड़कियों की सहनशीलता जवाब दे गई तो उन्होंने पास खड़े लोगों से लड़कों की शिकायत कर दी। फिर क्या था लोगों ने पकड़कर दोनों मजनुंओं की जमकर धुनाई कर दी, जिस पर युवकों ने अपनी हरकत पर माफी मांगते हुए जान छुड़ाई।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!