Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2018 04:02 PM
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरिओम शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरिओम शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चैहान ने कहा कि हरिओम शर्मा कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं और काफी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुऐ हैं तथा उन्हें यह निर्देश दिया है कि वे अतिशीघ्र कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को प्रेक्षित करें।