दर्दनाक हादसा : ट्रक की टक्कर से उड़े बोलेरो गाड़ी के परखच्चे, एक की मौत-2 घायल

Edited By Vijay, Updated: 31 May, 2019 08:09 PM

collision between truck and bolero death of one

अम्ब-हमीरपुर हाईवे पर पड़ते कुठेड़ा खैरला में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया है।...

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-हमीरपुर हाईवे पर पड़ते कुठेड़ा खैरला में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

कांगड़ा की तरफ जा रही एप्लाइड फॉर बोलेरो गाड़ी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं कुठेड़ा खैरला में अम्ब से कांगड़ा की तरफ जा रही एक एप्लाइड फार बोलेरो गाड़ी की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना के दौरान गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गाड़ी में फंसे हुए 2 गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया।

हादसे में कांगड़ा निवासी की हुई मौत

इस सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान ध्रुव निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है। धु्रव बिजली विभाग में कार्यरत था जबकि अन्य घायलों में क्षितिज (18) पुत्र प्रवीन धीमान व गाड़ी चालक दीपक (24) पुत्र रमेश चंद निवासी नगरोटा बगवां (कांगड़ा) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुआ क्षितिज कांगड़ा में बिजली विभाग में कार्यरत एक्सियन प्रवीण धीमान का बेटा है।

पुलिस ने कब्जे में लिए वाहन

डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर सड़क हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!