चम्बा-पठानकोट NH पर कार-ट्रक में टक्कर, 4 लोग घायल

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2019 11:51 PM

collision between car and trcuk 4 injured

वीरवार को चम्बा-पठानकोट एन.एच. पर एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी सुल्तानपुर को वीरवार सुबह करीब सवा 9 बजे सूचना मिली कि एक आल्टो...

चम्बा: वीरवार को चम्बा-पठानकोट एन.एच. पर एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी सुल्तानपुर को वीरवार सुबह करीब सवा 9 बजे सूचना मिली कि एक आल्टो कार (एच.पी.73-9976) जो चम्बा से पठानकोट की तरफ जा रही थी, परेल में शिव मंदिर के पास पहुंची तो चम्बा की तरफ आ रहे एक ट्रक (एच.पी.73-8985) के साथ टकरा गई। उक्त कार में 4 लोग सवार थे।
PunjabKesari

घायलों के बयान किए दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सुल्तानपुर का एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा घायल लोगों को घटनास्थल से मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा पहुंचाया। दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान जनम सिंह (वाहन चालक) पुत्र सेणो राम निवासी गांव सेईल, डाकघर सामरा, तहसील चम्बा, मदन लाल पुत्र धर्म चंद, सत्या देवी पत्नी मदन लाल व काजल पुत्री मदन लाल सभी निवासी गांव डुडेई, डाकघर सामरा, तहसील व जिला चम्बा के रूप में की गई है, जिनके बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।
PunjabKesari

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच-पड़ताल के आधार पर ट्रक चालक सुरजीत सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी गांव डुडोंग, डाकघर औहरा, तहसील सलूणी जिला चम्बा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 के तहत पुलिस थाना सदर चम्बा में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!