Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2019 05:44 PM
मनाली-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे-205 पर स्वारघाट आर.टी.ओ. बैरियर के समीप बस-ट्रक में भिड़ंत हो गई। यह हादसा बस चालक के नियंत्रण खोने से पेश आया है। जानकारी के अनुसार मनाली से दिल्ली जा रही एच.आर.टी.सी. की वोल्वो बस की मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजे के करीब...
बिलासपुर (मुकेश): मनाली-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे-205 पर स्वारघाट आर.टी.ओ. बैरियर के समीप बस-ट्रक में भिड़ंत हो गई। यह हादसा बस चालक के नियंत्रण खोने से पेश आया है।
जानकारी के अनुसार मनाली से दिल्ली जा रही एच.आर.टी.सी. की वोल्वो बस की मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजे के करीब स्वारघाट के पास आर.टी.ओ. बैरियर के समीप कितरपुर से बिलासपुर की तरफ जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों सहित 4 लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में उपचार किया जा रहा है।
वहीं सूचना मिलने पर स्वारघाट पुलिस स्टेशन के ए.एस.आई. सहदेव दत्त अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।