हड़ताली एम्बुलैंस कर्मचारियों को CM की दो टूक, काम पर लौटें नहीं तो होगी वैकल्पिक व्यवस्था

Edited By Vijay, Updated: 08 Aug, 2018 07:42 PM

cm warns to striking ambulance employees return to work

प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हड़ताल पर गए 108 एम्बुलैंस के कर्मचारियों से कहा है कि वे समय रहते काम पर लौटें नहीं तो उनकी जगह वैक ल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं से अच्छी तरह से वाकिफ है और प्रदेश में किसी भी...

शिमला: प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हड़ताल पर गए 108 एम्बुलैंस के कर्मचारियों से कहा है कि वे समय रहते काम पर लौटें नहीं तो उनकी जगह वैक ल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं से अच्छी तरह से वाकिफ है और प्रदेश में किसी भी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द हड़ताल पर गए कर्मचारी वापस नहीं आए तो एम्बुलैंस के लिए वाहन चालकों की वैकल्पिक व्यवस्था हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने शिमला के पीटरहॉफ में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि एम्बुलैंस कर्मचारी प्रतिनिधियों से इस संबंध में पहले भी सरकार बात कर चुकी है और उन्हें अब हड़ताल छोड़ वापस काम पर आना चाहिए।

नशे के खिलाफ 3 राज्यों की सरकारों से मिलकर करेंगे प्रयास
इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ बाहरी राज्यों के साथ मिलकर सांझा अभियान चलाने की जरूरत है, जिसके लिए वह बाहरी 3 राज्यों की सरकारों से मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेशभर में नशा माफिया के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है और कई मामले अभी तक पकड़ में आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि रासायनिक पदार्थों के उपयोग की प्रदेश के लोगों को आदत बनी हुई है और इस आदत को बदलना जरूरी है।

किसानों को शून्य लागत खेती करने की दी जाएगी जानकारी
उन्होंने कहा कि भविष्य में शून्य लागत खेती करने के लिए किसानों को इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए पहले ही सरकार ने बजट में भी प्रावधान किया और प्रदेश राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा भी इस दिशा में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिए रखे लक्ष्य को वह पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!