Edited By Vijay, Updated: 07 Sep, 2018 08:22 PM
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जयपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान शुक्रवार को उन्होंने कमांड नियंत्रण केंद्र का दौरा किया। कमांड नियंत्रण केंद्र के दौरे के दौरान उन्होंने केंद्र के अधिकारियों के साथ वार्तालाप किया तथा केंद्र के कार्य में गहरी...
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जयपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान शुक्रवार को उन्होंने कमांड नियंत्रण केंद्र का दौरा किया। कमांड नियंत्रण केंद्र के दौरे के दौरान उन्होंने केंद्र के अधिकारियों के साथ वार्तालाप किया तथा केंद्र के कार्य में गहरी दिलचस्पी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह केंद्र सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से पुलिस विभाग के लिए शहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थापित किया गया है। यह शहर में होने वाली सभी गतिविधियों विशेषकर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में सहायक है। मुख्यमंत्री ने केंद्र के कार्यों की प्रशंसा की तथा राजस्थान सरकार को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए की गई इस पहल के लिए बधाई दी।
बी.टी.एच. टैक्नो हब का भी किया दौरा
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है और राज्य सरकार इसमें और सुधार के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए इस तरह की प्रणाली स्थापित करने की संभावनाएं तलाश करने के प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने बी.टी.एच. टैक्नो हब का भी दौरा किया तथा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देने की पहल बारे चर्चा की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी के अलावा कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।