ऐतिहासिक जीत के बाद कांगड़ा दौर पर पहुंचे CM जयराम, कई मुद्दों पर की बात

Edited By Vijay, Updated: 02 Jun, 2019 10:00 PM

cm jayaram reached kangra after historic victory

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने एक दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे। लोकसभा चुनावों के उपरांत पहली बार कांगड़ा पहुंचने पर भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सी.एम. का गगल हवाई अड्डे पर...

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने एक दिवसीय दौरे पर कांगड़ा पहुंचे। लोकसभा चुनावों के उपरांत पहली बार कांगड़ा पहुंचने पर भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सी.एम. का गगल हवाई अड्डे पर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री पद की चाह पाले भाजपा विधायकों एवं धर्मशाला विधानसभा में उपचुनाव में टिकट के तलबगारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा के वार्षिक समारोह कॉनैक्सस-2019 के समापन समारोह में शिरकत करने के लिए पहुचे थे।

चुनावों में पार्टी ने ध्वस्त किए पिछले सभी रिकॉर्ड

मीडिया से बात करते हुए भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय मुख्यमंत्री ने भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं, प्रधानमंत्री मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ जनता को दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश के लिए भी ऐतिहासिक रहे हैं और इन चुनावों में पार्टी ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी लोकसभा सीटों को 3 लाख से भी अधिक मतों से जीता है और सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को लीड मिली है तथा देश भर में हिमाचल से भाजपा को 70 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त हुआ है।

समय आने पर लिया जाएगा मंत्री पद का निर्णय

लोकसभा चुनावों के दौरान अधिक लीड दिलाने वाले विधायक को मंत्री पद में प्राथमिकता के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में विधायकों में अच्छी प्रतिस्पर्धा हुई है और आज दिन तक जिन क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त नही मिली उन क्षेत्रों में भी बढ़त मिली है। उन्होंने कहा कि ईनाम का माध्यम केवल मंत्री पद नहीं है बल्कि विकास की दृष्टि से उनके क्षेत्र में क्या कुछ कर सकते हैं यह है। उन्होंने कहा कि मंत्री पद का निर्णय समय आने पर लिया जाएगा।

एक साल के भीतर पूरी होगी डॉक्टरों की कमी

प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल एक छोटा राज्य होने के बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 मैडीकल कॉलेज चल रहे हैं और एक साल के भीतर इस समस्या से भी निजात मिल जाएगी। वहीं पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर कारवाई को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न को लेकर मुख्यमंत्री टाल गए और कहा कि इस पर समय आने पर निर्णय लिया जाएगा।

ये रहे मौके पर मौजूद

इस मौके पर नवनिर्वाचित सांसद किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार,  विधायक राकेश पठानिया, अरुण मेहरा, अर्जुन ठाकुर, पूर्व विधायक रविंद्र रवि, सुरेंद्र काकू, प्रवीण शर्मा, संजय चौधरी, के.सी.सी. बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी राकेश शर्मा, कांगड़ा मंडल भाजपा अध्यक्ष कांगड़ा रमेश बराड़, उपाध्यक्ष नीतू दमीर, रमेश महेशी, कुलभाष चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, मुनीष शर्मा, चौधरी देवी लाल, राजे स्याल, कुलदीप चौधरी, अब्बू सैनी, राकेश मेहरा, जगदीश धवन व विष्णुकांत सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!