CM जयराम आज हैलीकॉप्टर से जाएंगे मंडी, लोगों की सुनेंगे समस्याएं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jan, 2018 01:39 AM

cm jairam will going from helicopter to mandi today  will listen public problems

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को मंडी के लिए रवाना होंगे। उनके साथ कई अधिकारी भी मंडी जाएंगे लेकिन अधिकांश सड़क मार्ग से रवाना होंगे।

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को मंडी के लिए रवाना होंगे। उनके साथ कई अधिकारी भी मंडी जाएंगे लेकिन अधिकांश सड़क मार्ग से रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ कुछ वरिष्ठ अधिकारी ही हैलीकॉप्टर में जा सकते हैं। हालांकि अभी तय नहीं है कि उनके साथ हैलीकॉप्टर में कौन जाएगा। मुख्यमंत्री 21 जनवरी से मंडी जिला के विभिन्न स्थानों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी मंडी में ही करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के दौरान भी कई अधिकारी उनके साथ हैलीकॉप्टर में गए थे। इसके बाद कई लोगों ने अधिकारियों के हैलीकॉप्टर में जाने को लेकर सवाल भी उठाए थे, जिसके बाद इस बार अधिकारी सड़क मार्ग से ही मंडी जा रहे हैं। 

3, 15 व 24 को होगी मंत्रिमंडल बैठक
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक महीने में 3 बार आयोजित की जाएगी। इसके लिए 3, 15 व 24 की तिथि को निर्धारित किया गया है। सूत्रों के अनुसार 3 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का शुभ अंक है, जिस कारण मंत्रिमंडल बैठकों को भी उसके अनुसार तय किया गया है। यानी मंत्रिमंडल बैठक के लिए तय तीनों तिथियों को 3 से भाग दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी का नंबर भी 3 रखा है। इससे पहले पूर्व भाजपा सरकार में प्रो. प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री रहते हुए उनका शुभ अंक 9 माना जाता था और मंत्रिमंडल की बैठकें 9, 18 व 27 तय की गई थीं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शुभ अंक 5 माना जाता था और मंत्रिमंडल बैठकों को कई बार इसके अनुसार तय किया जाता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!