Edited By Vijay, Updated: 17 Oct, 2021 05:24 PM
कांग्रेस ने कभी भी गरीब व्यक्ति के बारे में नहीं सोचा उन्हें केवल सत्ता चाहिए होती है। रविवार को बरयारा, बाग्गी, रतीपुल और पंडोह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद...
मंडी (रजनीश): कांग्रेस ने कभी भी गरीब व्यक्ति के बारे में नहीं सोचा उन्हें केवल सत्ता चाहिए होती है। रविवार को बरयारा, बाग्गी, रतीपुल और पंडोह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने 4 वर्षों में वह कार्य किए जो कांग्रेस की सोच से परे थे। 50 वर्ष सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। केवल 2 ऑक्सीजन प्लांट हिमाचल में थे लेकिन आज प्रदेश में करीब 30 ऑक्सीजन प्लांट हैं। मुख्यमंत्री ने महंगाई को लेकर कहा कि आज कांग्रेस के नेता महंगाई बढ़ने की दुहाई देते हैं लेकिन महंगाई बढ़ने की वजह कांग्रेस है। महंगाई इसलिए बढ़ी क्योंकि कुछ लोगों ने इस देश को लूटने के लिए लाखों-करोड़ रुपए के घोटाले किए और इन घोटालों के लिए कांग्रेस के कई नेता आज भी सलाखों के पीछे हैं। कांग्रेस ने हमेशा बदले की भावना से काम किया।
चम्बा से सिरमौर तक व ऊना से किन्नौर तक पूरा हिमाचल एक
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कह रही हैं कि नाक का सवाल है, मंडी के लोगों को रामपुर की जनता ने जवाब देना है, क्या यह क्षेत्रवाद नहीं है? जब हम कहते हैं कि मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी तो कहते हैं कि क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं जबकि हम मंडी संसदीय क्षेत्र की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा से सिरमौर तक व ऊना से किन्नौर तक पूरा हिमाचल एक है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here