सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने पर सीएम जयराम ठाकुर ने कही ये बड़ी बात

Edited By Vijay, Updated: 25 Aug, 2020 08:19 PM

cm jairam thakur target on congress

सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भाजपा की तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से ही बाहर नहीं निकल पाई है। हालांकि पार्टी अध्यक्ष बनाना कांग्रेस का आंतरिक...

शिमला (योगराज): सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भाजपा की तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से ही बाहर नहीं निकल पाई है। हालांकि पार्टी अध्यक्ष बनाना कांग्रेस का आंतरिक मामला है लेकिन कांग्रेस पार्टी आज प्रदेश सहित देश में भी नेतावहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि 7 सितबर से होने वाले मानसून सत्र को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। विपक्ष जिस भाषा में और विषय को लेकर सदन में सवाल पूछेगा सरकार उसी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस सत्र को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है लेकिन सरकार भी पूरी तरह से तैयार है।

विधायक के इस्तीफे की चर्चा में कोई सच्चाई नहीं

ऊना के चिंतपूर्णी से विधायक के इस्तीफे की सोशल मीडिया पर चर्चाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की चर्चा सोशल मीडिया पर चलती रहती है लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। विधायक ने अभी तक इस्तीफे की कोई पेशकश नहीं की है। उन्होंने शिमला भाजपा कार्यालय में हुई राज्य कार्यसमिति की वर्चुअल मीटिंग के बाद यह बात कही।

कोरोना काल में भाजपा ने अदा की महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है और जरूरतमंदों की मदद भी की है। उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल की गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं और कई मुद्दों पर चर्चा भी की गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 2022 में एक बार से सत्ता में बीजेपी रिपीट करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!