मंडी से कभी 2 लाख वोटों के अंतर से चुनाव नहीं जीते वीरभद्र व सुखराम : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2021 09:32 PM

cm jairam thakur in solan

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह जबसे मुख्यमंत्री बने हैं तब से परीक्षाएं देते आ रहे हैं। पहली परीक्षा लोकसभा चुनाव की थी। भाजपा ने चारों सीटें जीतकर इतिहास रचा था। कांगड़ा सीट सबसे अधिक 4.80 लाख के मार्जन से जीती थी। मंडी संसदीय क्षेत्र से तो...

सोलन (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह जबसे मुख्यमंत्री बने हैं तब से परीक्षाएं देते आ रहे हैं। पहली परीक्षा लोकसभा चुनाव की थी। भाजपा ने चारों सीटें जीतकर इतिहास रचा था। कांगड़ा सीट सबसे अधिक 4.80 लाख के मार्जन से जीती थी। मंडी संसदीय क्षेत्र से तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पंडित सुखराम भी कभी 2 लाख के अंतर से चुनाव नहीं जीते हैं लेकिन भाजपा प्रत्याशी 4 लाख से भी अधिक वोटों से उस संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से बेहतर कार्य किए हैं।
PunjabKesari, Public Image

कांग्रेस सरकार ने पहला हक होने के बावजूद नगर निगम से वंचित रखा सोलन 

उन्होंने सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में नगर निगम बनाने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने सोलन का पहला हक होने के बावजूद नगर निगम नहीं बनने दिया। अब नगर निगम बनाना आसान नहीं था क्योंकि केन्द्र के सर्वे ऑफ सैंसस ने नए नगर निगम बनाने पर रोक लगा दी थी। लेकिन प्रदेश सरकार के प्रयासों से केन्द्र सरकार ने इस रोक को 31 दिसम्बर तक के लिए हटाया। सरकार ने सोलन को ही नहीं मंडी व पालमपुर को भी नगर निगम बना दिया। सरकार ने अपना काम कर दिया है कि अब भाजपा को सभी 17 वार्ड जीताने की बारी सोलन की जनता की है। यह नगर निगम भाजपा ने बनाई है तो इस पर पहला दावा हमारा ही बनता है।  उन्होंने कहा कि सोलन न केवल प्रदेश का प्रवेश द्वार है बल्कि प्रदेश के सभी भागों के लोगों को अपने सुखद वातावरण के कारण यहां रहने के लिए आकॢषत करता है। सरकार ने इसी कारण सोलन की नगर परिषद को नगर निगम में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया।
PunjabKesari, CM Jairam Thakur Image

कांग्रेस ने महामारी के संवेदनशील मुद्दे का भी राजनीतिकरण किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महामारी के इस संवेदनशील मुद्दे का भी राजनीतिकरण किया और सरकार पर देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रदेश के लगभग 2.50 लाख लोगों की प्रदेश वापसी कर संक्रमण फैलाने के आरोप लगाए। कांग्रेस ने राज्य के लोगों को मास्क और सैनिटाइजर प्रदान करने के लिए खर्च की गई राशि के 13 करोड़ रुपए के बिल अपनी आलाकमान के समक्ष रखे। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि लोगों को कांग्रेस से जब कुछ मिला ही नहीं तो यह राशि कैसे और कहां खर्च की गई।

ये रहे मौके पर मौजूद

इस मौके पर भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर, राज्य भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, हिमको फैड अध्यक्ष रतन सिंह पाल, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैनी, डीसी केसी चमन और अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!