CM जयराम ने की घाेषणा, कहा-HPTU को 10 करोड़, लंबलू को मिलेगा उपतहसील का दर्जा

Edited By Vijay, Updated: 06 Dec, 2019 06:39 PM

cm jairam thakur in hamirpur

हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए सरकार देगी। इसके अलावा लंबलू को उपतहसील का दर्जा मिलेगा। ये घोषणाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में कीं। उन्होंने कहा कि जिला में 135 करोड़ रुपए के लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए खुशी...

हमीरपुर (अरविंदर): हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय के विकास के लिए 10 करोड़ रुपए सरकार देगी। इसके अलावा लंबलू को उपतहसील का दर्जा मिलेगा। ये घोषणाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में कीं। उन्होंने कहा कि जिला में 135 करोड़ रुपए के लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए खुशी हो रही है। यह विकास की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री हमीरपुर जिला के मटाहणी में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
PunjabKesari, Inauguration Image

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए शिलान्यास के साथ ही उस कार्य को पूर्ण करने के प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह कम बोलते हैं लेकिन काम में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि शोर मचाना कांग्रेस का का  है भाजपा विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की वित्तीय हालत खस्ता कर दी। उन्होंने वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से आग्रह किया कि वह प्रदेश द्वारा केंद्र को भेजे प्रोजैक्टों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने में मदद करें।
PunjabKesari, Chief Guest Image
 

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने तकनीकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे यहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक भवन का लोकार्पण सीएम जयराम ठाकुर के हाथों से होने से इस विश्वविद्यालय के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कांग्रेस सरकार द्वारा अनदेखे विकास कार्यों  की लिस्ट तैयार कर इन्हें आगामी 2 साल में पूर्ण करने के प्रयास किए जाएं।
PunjabKesari, Anurag Thakur Image

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तकनीकी विश्वविद्यालय का नाम चमके, इसके लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय में बडी कंपनियों को लाने के लिए काम किया जाएगा ताकि छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाया जा सके। उन्होंने कहा कि एनआईटी, ट्रिप्पल आईटी के आगे तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर को जाना जाए, इसके लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के कंप्टीशिन से लड़ने के लिए पहले अपने आप के कंपीटीशन से लड़ना होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!