विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही सरकार : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 18 Feb, 2021 09:22 PM

cm jairam thakur in dharamshala

धर्मशाला में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं को यह सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया कि प्रत्येक हिमाचलवासी को प्रदेश की 50 वर्षों की शानदार विकास यात्रा से जुडऩे का अनुभव प्राप्त...

धर्मशाला (जिनेश): धर्मशाला में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं को यह सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया कि प्रत्येक हिमाचलवासी को प्रदेश की 50 वर्षों की शानदार विकास यात्रा से जुडऩे का अनुभव प्राप्त हो। जयराम ठाकुर ने कहा कि रथ यात्रा हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल से आरम्भ होगी। इसके लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और पारम्परिक मीडिया का प्रभावी इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक डाॅ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय रथ यात्रा समन्वय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि  सरकार विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाने पर भी विचार कर रही है, जिसमें देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति अथवा लोकसभा अध्यक्ष को आमंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे।

स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा से जुड़ेंगे 25 लाख लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि रथ यात्रा और सोशल मीडिया के माध्यम से स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा लगभग 25 लाख लोगों से जुड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख विभागों को इसमें अपनी सहभागिता और गतिविधियों को प्रदर्शित करना सुनिश्चित बनाना चाहिए। यात्रा राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी और लोगों को प्रदेश की पिछले 50 वर्षों की विकास यात्रा के बारे में जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि पहला सत्र विधानसभा में आयोजित किया जाएगा और दूसरे दिन पीटरहॉफ शिमला में सत्र आयोजित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे, जहां विधानसभा के पूर्व सदस्य राज्य की पिछले 50 वर्षों की विकास यात्रा के बारे में अपने अनुभव सांझा कर सकेंगे। रथ यात्रा के दौरान राज्य की 50 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदॢशत करने के लिए वीडियो क्लिप्स भी तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को कवर करने पर विशेष अधिमान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा में महिला सशक्तिकरण और कमजोर वर्ग के उत्थान जैसे मुद्दों को भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!