CM जयराम ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मांगी हिमालयन रैजीमैंट

Edited By Vijay, Updated: 08 Jun, 2019 11:49 PM

cm jairam thakur and union defense minister rajnath singh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के लिए हिमालयन रैजीमैंट प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सैनिकों और अधिकारियों की वीरता को देशभर में जाना जाता है और...

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के लिए हिमालयन रैजीमैंट प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सैनिकों और अधिकारियों की वीरता को देशभर में जाना जाता है और बड़ी संख्या में प्रदेश के युवा सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसे देखते हुए अलग रैजीमैंट बनाई जानी चाहिए। उन्होंने मंडी जिला में सुरक्षा की दृष्टि से प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से यह हवाई अड्डा बहुत उपयोगी साबित होगा। हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए।

शाह से उठाया हाटी समुदाय को जनजातीय समुदाय का दर्जा देने का मामला

इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर हाटी समुदाय को जनजातीय समुदाय का दर्जा देने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय समुदाय का दर्जा मिलने पर इस समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा और उन्हें विकास के अधिक अवसर प्रदान किए जा सकेंगे। उन्होंने राज्य के लिए एक और महिला आई.आर.बी. बटालियन स्वीकृत करने के लिए भी अनुरोध किया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन पर विचार करने का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!