इस खास मकसद के लिए चंडीगढ़ में रणनीति बनाएंगे उत्तरी राज्य, CM जयराम लेंगे बैठक में हिस्सा

Edited By Vijay, Updated: 23 Jul, 2019 10:20 PM

cm jairam thakur

नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने को लेकर एक बार फिर उत्तरी राज्य एक मंच पर नजर आएंगे। इस उद्देश्य से 25 जुलाई को चंडीगढ़ में उत्तरी राज्यों की दूसरी क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिस्सा...

शिमला: नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने को लेकर एक बार फिर उत्तरी राज्य एक मंच पर नजर आएंगे। इस उद्देश्य से 25 जुलाई को चंडीगढ़ में उत्तरी राज्यों की दूसरी क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिस्सा लेंगे। बैठक में पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। इसकी पहली बैठक का आयोजन शिमला में किया गया था, जिसमें हरियाणा के पंचकूला में सांझा सचिवालय गठित करने का निर्णय लिया गया था। इसमें पड़ोसी राज्य से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की बात भी कही गई थी, साथ ही यह भी निर्णय लिया गया था कि उत्तरी राज्यों के मुख्यमंत्री वर्ष में 2 बार तथा 4 बार सचिव स्तर की बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

हिमाचल में लगातार बढ़ रहे नशे के मामले

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में युवाओं में नशा करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में मादक पदार्थों के तस्करों की लगभग 1,000 गिरफ्तारियां की गई हैं लेकिन इसके बावजूद नशे के कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। पड़ोसी राज्यों से लगते सीमावर्ती क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके लिए अंतर्राज्यीय स्तर पर एक संयुक्त रूप से कार्य करने पर बल दिया गया है।

मिलकर काम करने की इच्छा जता चुके हैं उत्तरी राज्य

नशे के खिलाफ सांझा अभियान चलाए जाने को लेकर उत्तरी राज्य मिलकर काम करने की इच्छा जता चुके हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नशे पर नकेल कसने के लिए सांझा रणनीति बनाने पर बल दिया है। उनकी पहल पर ही पड़ोसी राज्य इस दिशा में आगे बढ़ें। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मादक पदार्थों के तस्करों के विरूद्ध कड़ी सजा तथा मृत्युदंड के प्रावधान पर बल दिया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दूसरे प्रदेशों के साथ नशा तस्करों को पकडऩे में आपसी सहयोग पर बल दिया था। साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री टी.एस. रावत ने सभी राज्यों की तरफ से संयुक्त रणनीति के साथ काम करने पर बल दिया था।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!