CM जयराम बोले-देश में मोदी नाम की सुनामी, तिनके की तरह बह जाएंगे कांग्रेस और गठबंधन

Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2019 08:26 PM

cm jairam said tsunami named modi in the country

पड्डल मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सी.एम. जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में देशभर में मोदी नाम की सुनामी चल रही है और इस सुनामी में कांग्रेस और गठबंधन तिनके की तरह बह जाएंगे। देश सशक्त नेतृत्व चाहता है और...

मंडी (नीरज): पड्डल मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सी.एम. जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में देशभर में मोदी नाम की सुनामी चल रही है और इस सुनामी में कांग्रेस और गठबंधन तिनके की तरह बह जाएंगे। देश सशक्त नेतृत्व चाहता है और भाजपा 400 का आंकड़ा पार कर केंद्र में सरकार बनाएगी।

राहुल गांधी के भाषण से तो अब कांग्रेसी भी परेशान

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण से तो अब कांग्रेसी भी परेशान हो गए हैं। जब तक राहुल गांधी का भाषण पूरा नहीं होता तब तक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता यही दुआ करते हैं कि आज कुछ नया न कह दें। कभी वे आलू से सोना बनाते हैं तो कभी एक माह में 72 हजार करोड़ जमा करवाने की बात कहते हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो अपने संबोधन में कहते हैं उस पर शब्दों का शोध होता है तथा उनके शब्दों को जांचा-परखा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद रामस्वरूप शर्मा ने यदि काम नहीं किया है तो कांग्रेसी इतने परेशान क्यों हैं।

सुखराम का सपना पूरा करना जनता की जिम्मेदारी नहीं

इस दौरान उन्होंने सुखराम परिवार पर भी तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुखराम ने अपने परिवार के लिए जो सपना देखा है उसे पूरा करने की जिम्मेदारी जनता की नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर देश के लिए कोई सपना देखा होता तो हम सभी उसे मिलकर पूरा करने के लिए कार्य करते, लेकिन यहां पर परिवार के लिए सपना देखा गया है। उन्होंने सुखराम को अपने परिवार के आगे कुछ नजर नहीं आता जबकि भाजपा के लिए देश सर्वोपरि है।

रोने का ड्रामा करता है सुखराम का परिवार, जनता नहीं होगी भ्रमित

वहीं सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा ने भी सुखराम परिवार पर जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि वह भिखारी जरूर हैं लेकिन भ्रष्टाचारी और दुराचारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखराम परिवार जनता के वोट हासिल करने लिए रोने का ड्रामा भी करने लग गया है। उन्होंने कहा कि आज खुले मंच पर आंसू बहाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है जबकि जनता इस परिवार के बहकावे में नहीं आने वाली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!