CM जयराम बोले-लड़ाई के दौर से गुजर रही कांग्रेस, BJP के मंत्रियों में कोई लड़ाई नहीं

Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2018 09:37 PM

cm jairam said fight in congress no fight in bjp ministers

भाजपा के मंत्रियों में कोई लड़ाई नहीं है। कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस खुद लड़ाई के दौर से गुजर रही है। कांग्रेस के जहां भी कार्यक्रम हुए वहां पर हर समय लड़ाई हुई है। कांग्रेस को लग रहा है कि यदि कांग्रेस में लड़ाई है तो भाजपा में भी...

धर्मशाला (जिनेश): भाजपा के मंत्रियों में कोई लड़ाई नहीं है। कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद हैं। कांग्रेस खुद लड़ाई के दौर से गुजर रही है। कांग्रेस के जहां भी कार्यक्रम हुए वहां पर हर समय लड़ाई हुई है। कांग्रेस को लग रहा है कि यदि कांग्रेस में लड़ाई है तो भाजपा में भी लड़ाई है। उक्त शब्द सी.एम. जयराम ठाकुर ने शनिवार को सर्किट हाऊस में अनौपचारिक वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लड़ाई है न कि भाजपा में। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री से इस बारे चर्चा हुई है। उन्होंने थोड़ी और जमीन की मांग की है क्योंकि फाइटर प्लेन की उड़ान व अन्य आधारभूत ढांचे के लिए अधिक जमीन की आवश्यकता है। गग्गल में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में जो भी वह चाहेंगे, प्रदेश सरकार उसमें सहयोग करेगी।

बॉर्डर एरिया में चल रहा ज्वाइंट ऑप्रेशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में नशे का प्रचलन बढ़ा है जिसका असर हिमाचल के बॉर्डर एरिया में देखने को मिला है। बॉर्डर एरिया में पंजाब के अधिकारियों के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन कर रहे हैं, जिसके सार्थक परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ सख्ती पर हिमाचल में भी सख्ती की जरूरत हुई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ विदेशी भी पकड़े गए हैं। बॉर्डर एरिया में निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है। पहला लक्ष्य है कि इस व्यवसाय से जो भी लोग जुड़े हैं, उन्हें पहला पकड़ा जाए तथा दूसरा लक्ष्य नशे की चपेट में आने वाले लोगों को संभालना। एजुकेशन इंस्टीच्यूट में निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।

देहरा और धर्मशाला में जल्द स्थापित होंगे सी.यू. के कैंपस
उन्होंने कहा कि जनमंच हमारी सरकार का बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जोकि सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है। मात्र 2 जनमंच हुए हैं। तीसरा कल है। आज से पहले इस तरह के कार्यक्रम नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि देहरा और धर्मशाला में सी.यू. का कैंपस स्थापित हो, इसके बहुत करीब हैं। देहरा में कुछ प्रगति हुई है, वहां पर जमीन उपलब्ध हो गई। अन्य औपचारिक्ताएं भी की हैं। धर्मशाला में दूसरे कैंपस के लिए जमीन तलाश ली गई है जिसमें एक पोर्शन सरकारी जमीन का भी उपलब्ध है, वहीं केंद्र के साथ मामला उठाया है। बहुत जल्द दोनों जगह कैंपस का शिलान्यास करेंगे।

हिमाचल में मजबूत सरकार बनी है कोई नाराज नहीं
उन्होंने कहा कि हिमाचल में मजबूत सरकार बनी है तथा कोई भी किसी से नाराज नहीं है। निगम व बोर्ड के चेयरमैन व अन्य नियुक्तियांं पार्टी हाईकमान से चर्चा होने के बाद समय-समय पर होती रहेंगी। भ्रष्टाचार के आरोप पर उन्होंने कहा कि गंभीर आरोप होंगे भ्रष्टाचार के तो बचने की गुंजाइश नहीं है। कुछ मामलों में कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां बोलने की आवश्यकता होगी, वहां बोलेंगे। पिछले कुछ समय से ब्यूरोक्रेट्स ने लगन के साथ काम किया है। वहीं क्वालिटी मॉनीटरिंग की व्यवस्था पर उन्होंने बताया कि पिछले कल बैठक हुई है। बहुत प्रभावी स्तर पर यह सैल हमारा कार्य करेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!