CM जयराम बोले-कांग्रेस के लिए बोझ बन गया वंशवाद

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2019 11:26 PM

cm jairam said dynasty became burden for congress

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वंशवाद कांग्रेस पार्टी के लिए बोझ बन गया है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि आकांक्षी भारत आम चुनाव के दौरान जाति आधारित और वंशवादी दलों को खारिज कर देगा। उन्होंने कहा कि लोग वंशवाद से तंग आ चुके हंै और अब वे...

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वंशवाद कांग्रेस पार्टी के लिए बोझ बन गया है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि आकांक्षी भारत आम चुनाव के दौरान जाति आधारित और वंशवादी दलों को खारिज कर देगा। उन्होंने कहा कि लोग वंशवाद से तंग आ चुके हंै और अब वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस के वंशवाद को वर्ष 2014 के चुनाव में देश के मतदाताओं ने 44 सीटों पर समेटते हुए यह संदेश दिया था कि जनता वंशवाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वंशवादी दलों में लोगों को राजनीतिक दासता स्वीकार करनी होती है। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए वंशवाद के बोझ का गवाह बनेगा।

एक परिवार की गुलामी और हुक्म मानना कांग्रेस की सच्चाई

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्षों पहले जमीन से इतना कट चुकी है कि उसे देश के लोगों की भावनाएं और उनकी जरूरतें समझ ही नहीं आतीं। एक परिवार की गुलामी और उस परिवार का हुक्म मानना ही कांग्रेस की सच्चाई है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने देश को 2 प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी दिए जो अपनी पीढ़ी के सबसे बड़े नेताओं से एक मील आगे रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ  योग्यता आधारित पाटियों में ही हो सकता है और वंशवादी पाॢटयों में तो इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

कांग्रेस को नहीं मिलेगा दोगली नीति का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को दोगली नीति का लाभ नहीं मिलने वाला। उन्होंने कहा कि एक तरफ  तो कांगे्रस सेना का अपमान करती है और दूसरी तरफ  देशभक्तों से वोट मांगती है। कांग्रेस को तो वोट भी आतंकवादियों से मांगने चाहिए। इस प्रदेश में बहादुर लोग रहते हैं और देश व देश की सेना से प्यार करते हैं।

कांग्रेस पर जनता को कतई विश्वास नहीं

सी.एम. जयराम ठाकुर ने कहा कि 5 वर्ष का मोदी सरकार का कार्यकाल कांग्रेस के 55 वर्षों के शासन की अपेक्षा ज्यादा बेहतर रहा है। आज देश की जनता पी.एम. मोदी के नेतृत्व में विश्वास करती है। ऐसे में यदि कांग्रेस हर व्यक्ति को सोना बनाने की मशीन देने का वायदा भी कर दे तो भी देश की जनता अब कांग्रेस पर कतई विश्वास नहीं करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!