सोलन हत्याकांड को बड़ी घटना नहीं मानते CM जयराम, देखें Video

Edited By Vijay, Updated: 01 Nov, 2018 08:58 PM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोलन हत्याकांड को बड़ी घटना नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सही है। उन्होंने सुबाथू स्थित पाइनग्रोव स्कूल में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है कि...

सोलन (चिनमय/नरेश): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोलन हत्याकांड को बड़ी घटना नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सही है। उन्होंने सुबाथू स्थित पाइनग्रोव स्कूल में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है कि कानून व्यवस्था यहां पर बुरी तरह चरमरा गई हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल शांत प्रदेश है, इसलिए छोटी घटनाएं भी बड़ी लगती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीच-बीच में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी परिस्थिति में हमारा प्रयास होता है कि ऐसी घटना दोबारा न हो। यदि ऐसी घटना हो जाती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है।

देवभूमि हिमाचल में नशे को रोकने की आवश्यकता
उन्होंंने कहा कि देवभूमि हिमाचल में कहीं-कहीं नशे का प्रचलन देखने को मिला है, इसे रोकने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश सरकार इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य कर रही है। नशामुक्त हिमाचल के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि को सही मायनों में नशामुक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है।

फिरौती के लिए हुई थी छात्र की हत्या
यहां पर विदित रहे कि सोलन में 2 दिन पहले एक स्कूली छात्र की फिरौती के लिए किडनैपिंग के बाद हत्या की गई थी। हालांकि पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना केबाद प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्षी दल कांग्रेस प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था चरमराने का लगातार आरोप लगा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!