Delhi में केंद्रीय मंत्री से मिले CM जयराम, हिमाचल के लिए उठाई ये बड़ी मांग

Edited By Vijay, Updated: 01 Mar, 2020 10:52 PM

cm jairam met from union minister of petroleum and natural gas

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक...

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को राज्य में विकासात्मक गतिविधियों के लिए सीएसआर के तहत धन लगाने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ाया दिया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव संजय कुंडू, प्रधान निजी सचिव विनय सिंह और उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

बता दें कि बीते दिन मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र गिरीश के वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए थे और देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। माना जा रहा है कि बजट सत्र के बीच ही मंत्रिमंडल विस्तार भी किया जा सकता है। मुख्यमंत्री रविवार दोपहर बाद दिल्ली से चंडीगढ़ आए। सोमवार सुबह वह शिमला पहुंचेंगे और सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!