CM जयराम की 2 केंद्रीय मंत्रियों से मंत्रणा, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Edited By Vijay, Updated: 22 Jun, 2018 10:38 PM

cm jairam met from two central ministers

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को 2 केंद्रीय मंत्रियों जगत प्रकाश नड्डा और पीयूष गोयल के साथ शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश हित से जुड़े मामलों पर चर्चा की।

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को 2 केंद्रीय मंत्रियों जगत प्रकाश नड्डा और पीयूष गोयल के साथ शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश हित से जुड़े मामलों पर चर्चा की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शिमला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिज पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान नड्डा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने प्रदेश से जुड़े प्रोजैक्टों एवं योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने इसके बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के साथ भी मुलाकात की। नड्डा के साथ उनकी पत्नी डा. मल्लिका नड्डा भी मौजूद थीं।


विवाह समारोह में भाग लेने आए है केंद्रीय रेल मंत्री
केंद्रीय रेल मंत्री जो शिमला में विवाह समारोह में भाग लेने शिमला पहुंचे हैं, उनसे भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। हालांकि यह शिष्टाचार भेंट थी लेकिन दोनों नेताओं ने प्रदेश में संभावित रेल विस्तार सहित अन्य मसलों पर चर्चा की। पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से शहर के बड़े निजी होटल में मुलाकात की तथा इसके बाद दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री आवास ओकओवर में भी चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार केंद्रीय रेल मंत्री शिमला रेल यात्रा की बजाय हवाई सेवा के माध्यम से शिमला पहुंचे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!