CM जयराम ने मंत्रियों व जनता से किया सीधा संवाद, आधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Vijay, Updated: 06 Jan, 2019 11:31 PM

cm jairam made direct talks with ministers and the people

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को जनमंच के लिए प्रदेश के विभिन्न भागों में गए मंत्रियों और लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मंत्रियों के साथ जनमंच में आए लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समस्याएं भी पूछीं तथा सरकार की तरफ से उनके निवारण का...

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को जनमंच के लिए प्रदेश के विभिन्न भागों में गए मंत्रियों और लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मंत्रियों के साथ जनमंच में आए लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समस्याएं भी पूछीं तथा सरकार की तरफ से उनके निवारण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए ताकि स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी जिलों के डी.सी. को बर्फबारी के दौरान एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का निवारण करने में जनमंच वरदान साबित किया हुआ है। विभिन्न जनमंचों के माध्यम से 20,000 से अधिक शिकायतों का निवारण किया गया है। उन्होंने ऊना जिले के जोल, कुल्लू के रायसन, सिरमौर के पांवटा साहिब, चम्बा के भटियात, सोलन के पट्टा महलोग, कांगड़ा के नूरपुर, मंडी के साईगलु, हमीरपुर के बयाड़ और शिमला के घणाहट्टी में भी जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंत्रियों के साथ बातचीत की।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री एप शिखर की ओर हिमाचल का भी किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने इससे पहले अपने जन्मदिन के अवसर पर राज्य के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग की तरफ से विकसित किए गए मुख्यमंत्री एप शिखर की ओर हिमाचल का शुभारंभ किया। यह एप मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से संबंधित सभी सूचनाओं के लिए वन स्टॉप एप्लिकेशन है। एप में विभिन्न दौरों, भाषणों, फेसबुक फीड और ट्विटर के बारे में जानकारी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री के जीवन और उनके व्यक्तिगत ब्लॉक के अतिरिक्त सरकार की तरफ से लिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी भी इस एप में उपलब्ध है। एप की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसका प्रयोग करने वाले को मुख्यमंत्री राहतकोष में दान देने की सुविधा के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के बारे में विवरण दर्शाता है।
PunjabKesari

जनमंच पर जारी की पुस्तक

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वैबसाइट का भी शुभारंभ किया और जनमंच पर एक पुस्तक जारी की तथा जनमंच के तहत एक बूटा बेटी के नाम का शुभारंभ किया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य सचेतक और संयोजक जनमंच नरेंद्र बरागटा, प्रधान सचिव आई.टी. जे.सी. शर्मा, सचिव और सामान्य प्रशासन डा. आर.एन. बत्ता सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!