Budget के मुद्दे पर CM जयराम-हर्षवर्धन चौहान आमने-सामने

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Mar, 2018 09:38 PM

cm jairam harshvardhan chauhan face to face on budget issue

विधानसभा में बजट पर जारी चर्चा में भाग लेते हुए विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विकास के मामले में कांग्रेस सरकार थोक की व्यापारी रही है जबकि भाजपा सरकार परचून की।

शिमला (राक्टा):  विधानसभा में बजट पर जारी चर्चा में भाग लेते हुए विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विकास के मामले में कांग्रेस सरकार थोक की व्यापारी रही है जबकि भाजपा सरकार परचून की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने बजट को खोखला और दिशाहीन बताया और कहा कि इसमें जनता के लिए कुछ भी विशेष नहीं है। विधायक ने कहा कि मौजूदा सरकार ने बजट में आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने कहा कि पू्र्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 14वें वित्तायोग के समक्ष राज्य का पक्ष मजबूती से रखा और तभी जाकर इसमें भारी बढ़ौतरी मिली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 2 बार हस्तक्षेप किया और दोनों नेता आमने-सामने हुए। 

नोटबंदी और जी.एस.टी. से गिरी राज्यों की ग्रोथ रेट
विधायक ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी केंद्र की सरकार में सत्तासीन हुए, वे कई बार हिमाचल आए लेकिन उन्होंने एक पैसे की भी घोषणा नहीं की जबकि अटल बिहारी वाजपेयी जब भी प्रदेश में आते थे तो कुछ न कुछ घोषणा करते थे। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ग्रोथ रेट 7.1 फीसदी थी और फिर बढ़कर 8.1 फीसदी हुई लेकिन 2017-18 में 6.3 पर पहुंच गई। इस पर मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए पूछा कि 2017 में किसकी सरकार थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार तो अढ़ाई माह ही पुरानी है और कांग्रेस सदस्य जो आंकड़े बता रहे हैं, वे उनकी सरकार के ही हैं। उन्होंने पूछा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में ग्रोथ रेट क्यों गिरा। इस पर विधायक ने कहा कि यह मोदी सरकार द्वारा लाई गई नोटबंदी और जी.एस.टी. के कारण गिरा है। उन्होंने कहा कि यह न केवल देश में बल्कि राज्यों में भी गिरा है। इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री बोले-हम क्या अपने लिए ले रहे लोन
विधायक ने कहा कि सत्तापक्ष के लोग कांग्रेस को ज्यादा लोन लेने को लेकर कोस रहे हैं। इस पर सत्तापक्ष के लोग टीका-टिप्पणी करने लगे। उन्होंने कहा कि जो लोन लिया गया है, वह विकास पर लगा है न कि हमारे घरों में। इस पर मुख्यमंत्री ने फि र हस्तक्षेप किया और विधायक के अंदाज में ही कहा कि हम क्या अपने लिए लोन ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सत्य है कि कांग्रेस सरकार ने ज्यादा लोन लिया है। इस पर विधायक बोले कि कांग्रेस ने लोन विकास के लिए लिया है और आप भी लो। उनका कहना था कि कोई भी सरकार लोन के बिना नहीं चल सकती। केंद्र सरकार भी लोन लेती है और इसी से विकास होता है। 

सांसदों से पूछें तो आपत्ति, जब सरकार से पूछें तो बोले नई
विधायक ने कहा कि आज कांग्रेस जब राज्य से चुनकर गए सांसदों से सवाल करती है तो उन्हें आपत्ति होती है और जब सरकार से पूछते हैं तो कहते हैं कि नई है। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष में हैं और वे सवाल पूछेंगे। उन्होंने सवाल किया कि रेल में क्या नया हुआ है। उद्योगों में क्या नया किया गया है। उन्होंने कहा कि सी.एम. लगातार दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन वे वहां से कुछ लाएं। कोई पैकेज, उद्योग और रेल को लेकर नए प्रोजैक्ट लाएं तो वे स्वागत करेंगे। 

हिमाचल भवन बन गया आराम करने का अड्डा
विधायक ने कहा कि राज्य में आय बढ़ाने को संसाधन बढ़ाने होंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि इसका कोई जिक्र बजट में नहीं है। उन्होंने कहा कि फिजूलखर्ची को रोकना होगा और इसकी शुरूआत सी.एम., मंत्री, विधायकों और अधिकारियों को करनी होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल भवन आरामगाह बना हुआ है और वहां मंत्री व अफसर रहते हैं। इसे रोकना होगा और नो प्रोफिट-नो लॉस में चलाना होगा। उन्होंने माइनिंग में संसाधन जुटाने का भी सुझाव दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!