CM जयराम ने दी किसानों को राहत, अब किराए पर मिलेंगी खेती की मशीनें

Edited By Ekta, Updated: 08 May, 2018 10:01 AM

cm jairam gives relief to farmers

प्रदेश सरकार ने सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद प्रदेश तथा किसान समुदाय का चहुंमुखी एवं समान विकास सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य में कई नई योजनाओं को प्रस्तावित किया है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में कृषि...

धर्मशाला (जिनेश): प्रदेश सरकार ने सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद प्रदेश तथा किसान समुदाय का चहुंमुखी एवं समान विकास सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य में कई नई योजनाओं को प्रस्तावित किया है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में कृषि विभाग द्वारा फसल विविधता के अवसर एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसान समुदाय की खुशहाली सुनिश्चित बनाने के लिए सिंचाई, कृषि, बागवानी तथा संबद्ध क्षेत्रों में कई नई योजनाओं को शामिल किया गया है। 


प्रदेश में शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को मिशन के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान नामक नई योजना को आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेतों में मशीनों का उपयोग आवश्यक है, लेकिन कई किसान टै्रक्टर, पावर टिल्लर इत्यादि मशीनों को खरीदने में असमर्थ हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश में कस्टम हायरिंग सैंटर्ज स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है जहां किसान इन मशीनों को किराए पर ले सकेंगे। जयराम ने कहा कि भारत तथा जापान दोनों देशों में सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से कई समानताएं हैं। उन्होंने 321 करोड़ रुपए की क्रियान्वित की जा रही परियोजना में 266 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने के लिए जापान सरकार का भी धन्यवाद किया। 


उन्होंने कहा कि पहाड़ों में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से सिंचाई सुनिश्चित बनाना तथा कृषक विकास संघ गठित कर किसान समुदायों को सिंचाई के मालिकाना अधिकार हस्तांरित करना कृषि विभाग के विशेषज्ञों द्वारा बनाई गई इस परियोजना की मुख्य विशेषताएं हैं। जयराम ने जापान सरकार से इस परियोजना के 1009 करोड़ रुपए के द्वितीय चरण पर विचार करने का आग्रह किया। यह परियोजना भारत सरकार के माध्यम से जीका को सौंप दी गई है। उन्होंने इस परियोजना के सफ ल कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव तर्कसंगत सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जीका के विभिन्न प्रकाशनों का भी विमोचन किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!