हिमाचल निर्माता की जयंती पर CM जयराम ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2018 07:23 PM

cm jairam gave big statement on the birth anniversary of himachal producer

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की जयंती को मनाने की परंपरा बदलेगी। यह बात मुख्यमंत्री ने रिज मैदान पर स्थित डा. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर उनकी 112वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही।

शिमला (राजीव): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की जयंती को मनाने की परंपरा बदलेगी। यह बात मुख्यमंत्री ने रिज मैदान पर स्थित डा. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर उनकी 112वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में उनकी जयंती पर विधानसभा के पुस्तकालय कक्ष में कार्यक्रम आयोजित करने की बजाय, इसे व्यापक स्तर पर होटल पीटरहॉफ या किसी अन्य जगह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल को भविष्य में इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने को कहा, जिसमें सरकार भी सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि परमार जयंती को रस्मी तौर पर नहीं, उनकी स्मृतियों को शिखर तक ले जाया जाएगा।
PunjabKesari
नेताओं में राजनीतिक मतभेद हों लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए
उन्होंने कहा कि डा. परमार की तरह हमारा संकल्प हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शिखर तक पहुंचाने का है। इसके लिए मिलजुल कर प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नेताओं के बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को आगे ले जाने में प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य के 18वें राज्य के रूप में अस्तित्व में डा. परमार की बदौलत आया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति डा. परमार में कूट-कूटकर भरी हुई थी। हिमाचल निर्माता ने सड़कों के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि आलोचना आवश्यक है लेकिन अच्छे कार्य की सराहना भी होनी चाहिए।
PunjabKesari
मुख्यमंत्रियों के वक्तव्यों का होगा संकलन : बिंदल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि विधानसभा की तरफ से राज्य के मुख्यमंत्री रहे नेताओं के वक्तव्यों एवं चर्चा-परिचर्चा के दौरान उनकी तरफ से कही गई बातों का संकलन होगा। इसके लिए सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों एवं उनके परिजनों को पत्र भी लिखे गए हैं। इसमें सभी से सुझाव देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि डा. परमार की तरफ से विधानसभा में दिए गए सभी वक्तव्य व भाषणों को विधानसभा की तरफ से संकलित किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर डा. परमार के भाषणों के कुछ उदाहरण भी पढ़े।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया धन्यवाद प्रस्ताव
इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर तथा डा. राधारमण शास्त्री, डा. वाई.एस. परमार के पुत्र एवं पूर्व विधायक कुश परमार, उनके परिजन, विधायक और पूर्व मंत्रियों सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!