HPU में नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर CM जयराम ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें खबर

Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2018 11:09 PM

cm jairam gave big statement about appointment of new vc in hpu

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डा. सिकंदर कुमार की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) के कुलपति पद पर नियुक्ति अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के लिए सम्मान का क्षण है, जो अपनी योग्यता व क्षमता के बल पर इस प्रतिष्ठित पद के लिए चयनित हुए हैं।

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि डा. सिकंदर कुमार की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) के कुलपति पद पर नियुक्ति अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के लिए सम्मान का क्षण है, जो अपनी योग्यता व क्षमता के बल पर इस प्रतिष्ठित पद के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की डा. सिकंदर की नियुक्ति में कोई भूमिका नहीं है तथा उनकी नियुक्ति योग्यता के आधार पर एक लंबी प्रक्रिया के उपरांत मैरिट आधार पर की गई है। मुख्यमंत्री वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल के नेतृत्व में उनसे मिलने आए हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। यह प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर डा. सिकन्दर की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने के लिए आया था। मुख्यमंत्री ने डा. सिकन्दर को बधाई देते हुए कहा कि वह राज्य के सर्वोच्च शिक्षण संस्थान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि कुलपति के पद पर उनकी तैनाती से संस्थान को अनेक उम्मीदें हैं।

विपक्षी दल ने हमेशा ही समझा वोट बैंक
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के गठन में अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंध रखने वाले लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ने हमेशा ही अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय के लोगों को वोट बैंक समझा है और उनके विकास की ओर बहुत कम ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के उत्थान व सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की हैं।

कुलपति ने राज्यपाल से की भेंट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डा. सिकंदर कुमार ने वीरवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इसके अलावा कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने चौड़ा मैदान में संविधान निर्माता बी.आर. अम्बेदकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!