Edited By Vijay, Updated: 13 Jan, 2019 09:37 PM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर सहित रविवार सायं उनके सरकारी आवास ओकओवर में शिमला शहर के लोगों के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री...
शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर सहित रविवार सायं उनके सरकारी आवास ओकओवर में शिमला शहर के लोगों के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोहड़ी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार उनके जीवन में समृद्धि व खुशहाली लेकर आएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ नाटी भी डाली।
ये नेता व अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसा शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान जे.सी. शर्मा, सचिव भाषा एवं संस्कृति डा. पूर्णिमा चौहान, उपायुक्त अमित कश्यप और पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल उपस्थित थे।