वनाें को आग से बचाने के लिए सरकार ने छेड़ा अभियान, CM ने ओकओवर से रवाना किए जागरूकता वाहन

Edited By Vijay, Updated: 12 Mar, 2020 05:02 PM

cm gives green signal to awareness vehicles

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओकओवर से 4 वन अग्नि रोकथाम और नियंत्रण जागरूकता वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जगंलों की आग से वन संपदा और वन्य जीवन को भारी नुक्सान होता है। इससे निपटने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी...

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओकओवर से 4 वन अग्नि रोकथाम और नियंत्रण जागरूकता वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जगंलों की आग से वन संपदा और वन्य जीवन को भारी नुक्सान होता है। इससे निपटने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी उपायों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जगंलों में अधिकतर आग की घटनाएं मनुष्य की गलतियों के कारण होती है। आग की घटनाओं को नियन्त्रित करने के लिए आम लोगों और स्थानीय समुदायों की जनसहभागीता बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि वनों की आग से निपटने के लिए स्थानीय जनता को जागरूक करना आवश्यक है। लोगों को जंगलों की आग के विषय में जागरूक करने के लिए विभिन्न वन खंडों के 5 संवेदनशील क्षेत्रों में 20 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न भागों में आम लोगों को इस अभियान के अन्तर्गत प्रदर्शनी, वार्ता और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से वनों को आग से बचाने और नियन्त्रित करने लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया ताकि प्रदेश की बहुमूल्य वन संपदा को आग से बचाया जा सके।

इस मौके पर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन) अजय कुमार, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्य जीव) डॉ. सविता और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!