रोहतांग दर्रे में छाए बादल, लाहौल के लोगों की बढ़ी धुकधुकी

Edited By Vijay, Updated: 10 Nov, 2018 10:02 PM

cloud in rohtang pass increased movement of vehicles

रोहतांग दर्रे में बादल छा जाने से लाहौल के लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। रोहतांग सहित समस्त घाटी में बादल छाते देख शनिवार को दर्रे में वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। सुबह मौसम साफ रहने के चलते वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रही।

मनाली: रोहतांग दर्रे में बादल छा जाने से लाहौल के लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। रोहतांग सहित समस्त घाटी में बादल छाते देख शनिवार को दर्रे में वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। सुबह मौसम साफ  रहने के चलते वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रही। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लाहौल-स्पीति प्रशासन ने बस सेवा बंद करने की बात कही थी लेकिन सुबह मौसम साफ  रहने व लोगों की डिमांड पर दोनों ओर से 3-3 बसें भेजी गईं। मनाली की ओर से 60 से अधिक वाहन रोहतांग के उस पार लाहौल के लिए रवाना हुए जबकि 35 के लगभग वाहन लाहौल की ओर से मनाली आए। मनाली प्रशासन ने इन वाहनों को गुलाबा में रोक दिया। मौसम और सड़क की हालत जानने के बाद सुबह साढ़े 10 बजे वाहनों को रोहतांग भेजा गया।
PunjabKesari
15 नवम्बर को अधिकारिक तौर पर बंद हो जाएगा रोहतांग दर्रा
15 नवम्बर से रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही अधिकारिक तौर पर बंद हो जाएगी। गाडिय़ों की आवाजाही बंद होने के बाद लाहौल के लोग पैदल ही दर्रा आर-पार करेंगे। पैदल लोगों की सुविधा के लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन 13 नवम्बर को मढ़ी और कोकसर में रैस्क्यू पोस्ट स्थापित कर देगा। रोहतांग दर्रे में अभी भी अढ़ाई फुट बर्फ  जमा है। बर्फीली हवाओं का दौर अभी भी जारी है, जिस कारण वाहन चालकों की दिक्कतें जारी हैं। दर्रे में तापमान माइनस तक लुढ़क जाने से सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। शुक्रवार को भी सड़क पर वाहन स्किड होकर नीचे जा लुढ़का, जिससे 2 युवा घायल हो गए।

मौसम पर निर्भर रहेगी वाहनों की आवाजाही
एच.आर.टी.सी. केलांग के आर.एम. मंगल नेगी ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने केलांग-मनाली बस सेवा बंद कर दी थी लेकिन मौसम साफ  रहने और लोगों के आग्रह पर शनिवार को 3 बसें भेजी गई हैं। वहीं एस.डी.एम. केलांग अमर नेगी ने बताया कि रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी। 13 नवम्बर को मढ़ी व कोकसर में रैस्क्यू पोस्ट स्थापित कर दी जाएगी। उधर, एस.डी.एम. मनाली  रमन घरसंगी ने बताया कि सुबह के समय वाहनों को गुलाबा में रोका गया था। दर्रे की हालत व परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद धूप खिलने पर ही वाहनों को गुलाबा से आगे जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया कि हालात सही होने पर ही रोहतांग दर्रे को आर-पार करें।

लाहौल व मनाली की चोटियों पर हिमपात
शनिवार शाम को एक बार फिर लाहौल व मनाली की चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है। 5 दिन मौसम साफ  रहने के बाद एक बार फिर रोहतांग सहित समस्त घाटी बादलों से ढक गई है। हालांकि रोहतांग दर्रे में दिन को वाहनों की आवाजाही जारी रही लेकिन शाम होते ही दर्रे में भी हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम के मिजाज ऐसे ही रहे तो रविवार को रोहतांग दर्रा वाहनोंके लिए बंद हो जाएगा। बहरहाल लाहौल व मनाली घाटी में एक बार फिर बर्फ  के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!