विश्व धरोहर को चमकाने के लिए शुरू हुअा सफाई अभियान

Edited By kirti, Updated: 12 May, 2018 03:26 PM

cleanliness campaign started to polish world heritage

कालका - शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर आज सफाई अभियान का आरम्भ किया गया। इस अभियान में जिला सोलन में 67 किलोमीटर लम्बे क्षेत्र में फैले 32 खंडों में एक साथ सफाई अभियान का आरम्भ किया गया। सोलन में इस अभियान का आरम्भ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन भूपेश...

सोलन(चिन्मय): कालका - शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर आज सफाई अभियान का आरम्भ किया गया। इस अभियान में जिला सोलन में 67 किलोमीटर लम्बे क्षेत्र में फैले 32 खंडों में एक साथ सफाई अभियान का आरम्भ किया गया। सोलन में इस अभियान का आरम्भ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन भूपेश शर्मा और सांसद वीरेंद्र कश्यप ने किया। सफाई अभियान में विभिन्न विभागों के कर्मियों के अतिरिक्त स्कूली बच्चे, युवामंडल, महिला मंडल,पंचायत सदस्य व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और रेलवे ट्रैक और उसके आस पास फैली गंदगी को साफ किया। 

इस प्रयास से लोग जागृत होंगे
अधिक जानकारी देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन भूपेश शर्मा ने बताया कि इस अभियान का आरम्भ शिमला से राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय करोलऔर महामहीम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया है।| इस अभियान का मुख्य उदेश्य विश्व धरोहर कालका शिमला रेलवे लाईन को साफ करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से जहां एक ओर लोग जागृत होंगे वहीँ पूरे विश्व को इस अभियान से अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की आज शुरुआत हुई है जिसे भविष्य में भी जारी रखा जाएंगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!