नगर परिषद अध्यक्ष बद्दी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

Edited By Ekta, Updated: 09 Nov, 2018 12:56 PM

city council president baddi against in no confidence motion

नगर परिषद बद्दी में उपाध्यक्ष पद जीतने के बाद भाजपा समर्थित पार्षदों ने अब अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। नप बद्दी के 5 पार्षदों ने डी.सी. सोलन को नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। बी.डी.सी. कुनिहार में अध्यक्ष...

सोलन (पाल): नगर परिषद बद्दी में उपाध्यक्ष पद जीतने के बाद भाजपा समर्थित पार्षदों ने अब अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। नप बद्दी के 5 पार्षदों ने डी.सी. सोलन को नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। बी.डी.सी. कुनिहार में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी गंवाने के बाद कांग्रेस को बद्दी में भी झटका लगने के आसार बन गए हैं। बता दें कि नप बद्दी में सोमवार को उपाध्यक्ष के खिलाफ  प्रस्तुत हुए अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। 

भाजपा के पास 5 व कांग्रेस के पास हैं 4 पाषर्द
बद्दी नगर परिषद में कुल 9 पार्षद हैं। वर्तमान में भाजपा के पास 5 तथा कांग्रेस के पास 4 पार्षद हैं। कांग्रेस सरकार के समय में कांग्रेस के 5 तथा भाजपा के 4 पार्षद थे लेकिन एक पार्षद के भाजपा में शामिल होने से बद्दी नगर परिषद में कांग्रेस की राह मुश्किल हो गई है। दून के विधायक परमजीत पम्मी, जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सैणी व मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में वार्ड नम्बर एक की निर्मला देवी, वार्ड-3 के नरेंद्र कुमार, वार्ड नम्बर-5 के संदीप कुमार, वार्ड नम्बर-6 की माया देवी तथा वार्ड नम्बर-8 की पार्षद सुषमा वीरवार को डी.सी. सोलन से मिले और नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। 

पूर्व विधायक के भाई हैं अध्यक्ष
नगर परिषद बद्दी में पूर्व विधायक चौधरी रामकुमार के भाई मदन चौधरी नगर परिषद के अध्यक्ष हैं। हालांकि कुछ समय पहले भी नगर परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था लेकिन उस समय अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पूर्व ही कांग्रेस असंतुष्ट पार्षद को मनाने में कामयाब हो गई थी। लेकिन इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!