क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए पैक होने लगे पहाड़, रिकॉर्ड टूरिस्ट आने की उम्मीद

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Dec, 2017 11:36 AM

christmas and new year to begin packing the mountain

क्रिसमस व न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या मेें पर्यटक पहाड़ों की रानी शिमला में आएंगे। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में शिमला आने के लिए अन्य राज्यों से होटलों में एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। एडवांस बुकिंग से ही शिमला के...

शिमला: क्रिसमस व न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या मेें पर्यटक पहाड़ों की रानी शिमला में आएंगे। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में शिमला आने के लिए अन्य राज्यों से होटलों में एडवांस बुकिंग ने रफ्तार पकड़ ली है। एडवांस बुकिंग से ही शिमला के अधिकांश होटल पैक हो गए हैं। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक शिमला में घूमने और क्रिसमस और नए साल के आगमन का जश्न मनाने का इतना क्रेज है कि इस बार एक महीने पहले ही अधिकतर होटल एडवांस बुकिंग से फुल हो गए हैं, ऐसे में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शिमला आने से पहले पर्यटकों को पहले होटल उपलब्ध होने की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए ताकि शिमला पहुंचने पर उन्हें होटलों में कमरे तलाशने में परेशानी न हो।  


एच.पी.टी.डी.सी. के होटलों में एडवांस बुकिंग का दौर जारी
यहां बता दें कि रोजाना शिमला शहर के होटलों में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह के लिए कमरे बुक करवाने के लिए अन्य राज्यों से कॉल्स आ रही हैं और एडवांस बुकिंग करवाई जा रही है। एच.पी.टी.डी.सी. के होटलों और अन्य निजी होटलों में एडवांस बुकिंग का दौर जारी है। क्रिसमस और नए साल के स्वागत को हर साल सैंकड़ों पर्यटक शिमला पहुंचते हैं। इस वजह से होटलों में भी ऑक्यूपैंसी भी 100 प्रतिशत रहती है। इस बार भी स्थिति ऐसी ही रहेगी। इसको देखते हुए दिसंबर माह में विशेषकर क्रिसमस व न्यू ईयर के उपलक्ष्य पर अन्य वर्षों के मुकाबले अधिक पर्यटकों के आने की पूरी उम्मीद है। उधर, शहर में स्थित निजी होटलों ने भी पर्यटकों का शिमला आगमन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी करने का निर्णय लिया है। अभी एच.पी.टी.डी.सी. ने नवविवाहित जोड़ों के लिए भी विशेष पैकेज जारी कर रखा है।


हर साल आते हैं लाखों पर्यटक 
वैसे तो पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटकों की आवाजाही वर्ष भर रहती है। पर्यटन स्थल होने के चलते हर वर्ष लाखों पर्यटक शिमला घूमने के लिए आते हैं। विशेषकर समर सीजन और विंटर सीजन में पर्यटकों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। इस बार भी विंटर सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की रानी शिमला की ओर रुख करने को तैयार हैं। विंटर सीजन का आगाज बीते 16 नवंबर को शुरू हुआ था और तभी से शिमला में पर्यटन व्यवसाय चमक गया है। सप्ताह भर अन्य राज्यों से पर्यटकों की आवाजाही शिमला व आसपास के पर्यटन स्थलों में अधिक हो रही है और वीकैंड पर होटलों में ऑक्यूपैंसी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रह रही है। 


होटलों व रेस्तरां में परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन, होंगे कई कार्यक्रम आयोजित
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) ने शिमला में स्थित अपने होटलों में लजीज व्यंजन परोसने का निर्णय लिया है। इस दौरान करीब 60 प्रकार के व्यंजन होटलों में ग्राहकों को परोसे जाएंगे। इसके अलावा क्रिसमस और न्यू ईयर के आगमन के जश्न के लिए एच.पी.टी.डी.सी. के होटलों में विशेष कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें शिमला क्वीन स्पर्धा भी शामिल होगी। इसके लिए होटलों व बड़े रेस्तरां में पर्यटकों को लुभाने के लिए शाम ए गजल जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा लजीज व्यंजन भी परोसे जाएंगे।


दिसंबर में शिमला आए पर्यटकोंं की संख्या का वर्षवार ब्यौरा
वर्ष         भारतीय पर्यटक        विदेशी पर्यटक
2016        259540               10066
2015        249064                9567
2014        287456                14567
2013        309538                17324
2012        269124                16978
2011        157230                 8837
2010        168633                 9132
2009        147529                 3388
2008        134235                 4235

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!